India News (इंडिया न्यूज), Anurag Kashyap Controversy: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने जब से ब्राह्मणों पर टिप्पणी की है तभी से उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बाद से कई हिन्दू संगठनों ने उनक कड़ी आलोचना की है, यहां तक कि उनके खिलाफ जयपुर में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान के बाद चाणक्य सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में शामिल सुरेश मिश्रा का कहना है कि, जो कोई अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा उस व्यक्ति को 1 लाख का नकद इनाम देंगे फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की
हालिया टिप्पणी पर देशभर के ब्राह्मण संगठनों ने कड़ा विरोध और आक्रोश जताया है।
इन जैसे लोगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए- पंडित सुरेश मिश्रा
ब्राह्मण सेवा संघ, सर्व ब्राह्मण महासभा, चाणक्य सेना, विश्व ब्राह्मण परिषद और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ जैसे संगठनों की भागीदारी में एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसके अंदर देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए। अनुराग कश्यप के खिलाफ बढ़ रहा है आक्रोश इस सत्र की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा ने की। बैठक के दौरान मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों के बारे में बेबुनियाद बातें फैलाने और सामाजिक अशांति को बढ़ावा देने वाले अनुराग कश्यप जैसे लोगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि निस्वार्थ सेवा और एकता के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले समुदाय को ‘विक्षिप्त लोगों’ द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
सुरेश मिश्रा ने की इनाम देने की घोषणा
मिश्रा ने सामाजिक मूल्यों को नष्ट करने के प्रयासों के खिलाफ कड़े प्रतिरोध का आह्वान किया और कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जाना चाहिए ताकि एक उदाहरण स्थापित हो सके। उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री लिखने वाले अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।
किसलिए शुरू हुआ था विवाद
यह सब तब शुरू हुआ जब अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’, जो ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जातिगत मुद्दों के कारण विवादों में आ गई। अपनी फिल्म की आलोचना का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी की। भारी ट्रोलिंग का सामना करने के बाद उन्होंने शनिवार को माफी मांगी।
‘अबे तू है कौन जो…’ पति जहीर को पागल सुनना सोनाक्षी को नहीं हुआ बर्दास्त, यूजर को लगाई लताड़