India News (इंडिया न्यूज), Anurag Kashyap Controversy: इंडस्ट्री के फेमस फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप ने जब से ब्राह्मणों पर विवादित बयान दिया है तभी से उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। न सिर्फ ब्राह्मण रक्षा मंच बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें लताड़ लगाई है। अब एक बार फिर उन्हें बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री पायल घोष ने आड़े हाथों लिया है। पायल ने तो उन्हें यहां तक कह दिया है कि अनुराग कश्यप को बॉलीवुड से दूर रहना चाहिए। दरअसल, पायल घोष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘तुम्हारे लिए बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना ही अच्छा विकल्प है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड तुम्हारे बिना खुश है, इसलिए तुम यहां से दूर रहो। अगर कर्म बुरे हैं, तो परिणाम भी बुरा ही होगा।’

ब्राह्मणों पर दिया विवादित ब्यान

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने जो बयान ब्राह्मणों पर दिया है उसने सोशल मीडिया पर ग़दर मचा कर रखा हुआ है। रविवार के दिन जो प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई उसमें ब्राह्मण रक्षा मंच ने सरकार से अभी ‘फुले’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है । उन्होंने निर्माता अनुराग कश्यप पर इस फिल्म के द्वारा ब्राह्मणों की बेज्जती करने का आरोप मंढा है। उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समुदाय गुस्से में है और उनकी फिल्म ‘फुले’ का बहिष्कार करेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा, हम अनुराग कश्यप को सबक सिखाएंगे। लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी बयान को लेकर अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए।’

हाथों में गन, बेखौफ आंखें… 6 साल बाद ‘मर्दानी’ बनकर लौट रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म का फर्स्ट लुक OUT, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

मनोज मुंतशिर ने लगाई लताड़

मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अनुराग कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘तुम्हारे जैसे हजारों नफरत करने वाले खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अडिग रहेगा, अगर आमदनी कम है तो खर्चे पर नियंत्रण रखें और अगर ज्ञान कम है तो शब्दों पर नियंत्रण रखें। अनुराग कश्यप, तुम्हारी आमदनी कम है और ज्ञान भी कम है, इसलिए दोनों पर नियंत्रण रखें। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत का एक इंच हिस्सा भी गंदा कर सको।’

क्या है पूरा मामला?

इस विवाद की शुरुआत शुक्रवार के दिन उस समय हुई जब निर्माता अनुराग कश्यप ने एक इंस्टाग्राम यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए ब्राह्मणों पर बहुत अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया, इसके बाद से ही उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था और देशभर में उनकी थू-थू हुई। ब्राह्मण समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अनुराग कश्यप ने शुक्रवार को इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

‘एक चुम्मा देगी..?’ प्रभास की को-स्टार ने बताया कैसे ट्रैन बनी थी एक खौफनाक मंजर, रात के 9.30 बजे शख्स ने की ऐसी घिनौनी हरकत, डर से थर-थर कांपने लगी थी एक्ट्रेस