India News ( इंडिया न्यूज़ ), Anushka Sharma, दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से अपनी जिंदगी को निजी बनाए हुए हैं। दोनों ने यह हमेंशा ध्यान रखा हैं कि किसी को भी उनकी बेटी वामिका की तस्वीर न खींचने दी जाए। वे अपनी बेटी को एक नॉर्मल बचपन देना चाहते हैं, शायद यही एक एहम कारण है कि इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से अनुष्का की दूसरी प्रेग्‍नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालाँकि, फैंस अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं और एक्ट्रेस के अपने दूसरे बच्चे के आगमन की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ओवरसाइज़्ड जैकेट में बेबी बंप छिपाती दिखी अनुष्का

17 दिसंबर, 2023 को अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक्ट्रेस को अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया और वह एक ओवरसाइज़्ड जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां उन्होंने सफेद पैंट के साथ बड़े आकार के काले कोट में अपने बेबी बंप को खूबसूरती से छुपाया, वहीं उनके बैग ने सबका ध्यान एक्ट्रेस की ओऱ खींचा। अनुष्का ने फेंडी लेबल का एक बड़ा कैनवास बैग कैरी किया था। जानकारी के मुताबिक बता दें की उस बैग की कीमत लगभग 13,3,293 रुपए हैं।

बेबी बंप को छुपाने के लिए फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में दिखी थी एक्ट्रेस

19 नवंबर, 2023 को अनुष्का को स्टेडियम में दर्शकों के बीच बैठे देखा गया। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली शानदार मैक्सी ड्रेस पहनी थी। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। अपने लुक को उन्होंने सफेद धूप के चश्मे और चप्पलों के साथ पेयर किया हुआ था। गुलाबी रंग की शर्ट पहने अनुष्का अपनी मां के साथ बैठी दिखाई दे रही थीं।

 

ये भी पढ़े: