India News (इंडिया न्यूज), Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग से दूर रहने के बाद भी अनुष्का की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर जगह लोग उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का ने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी खुद को साबित किया है। कम ही लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल के पद पर थे।

साक्षी धोनी की क्लासमेट थी अनुष्का

अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु में हुई, जहां उनकी क्लासमेट साक्षी सिंह धोनी थीं, जो अब पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। कुछ सालों तक मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘एनएच 10’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

Raid 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर आते ही ‘रेड 2’ ने तोड़ दी टिकट खिड़की, जानें कैसी है फिल्म?

कैसे हुई पति विराट कोहली से मुलाकात?

2013 में एक विज्ञापन शूट के दौरान अनुष्का की मुलाकात भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से हुई। यह मुलाकात जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने 2017 में शादी कर ली। शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली और बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर बनाया। उन्होंने ‘एनएच 10’ और ‘परी’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं, जिन्हें आलोचकों ने खूब सराहा। आज अनुष्का अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं और एक बेटी और एक बेटा की मां हैं। भले ही वो पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता और प्रभाव में कोई कमी नहीं आई है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि एक महिला किस तरह करियर, परिवार और पहचान के बीच संतुलन बना सकती है।

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान…लगातार नियंत्रण रेखा पर कर रहा गोलीबारी, भारत ने हॉटलाइन पर लगाई क्लास