India News (इंडिया न्यूज), Arifa Khan: आपने अजय देवगन और मधु की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ तो देखी ही होगी। कुछ ने तो इसे कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपको इस फिल्म का विलेन याद है। जिसकी अजय देवगन ने फिल्म में पिटाई की थी। वो एक्टर आज बॉलीवुड को अलविदा कह चुका है। उसने अल्लाह को चुना और अब इसी राह पर चल रहा है। चलिए आपको इस एक्टर से मिलवाते हैं। ‘फूल और कांटे’ के विलेन का नाम रॉकी था। जी हां, वही रॉकी जिसका स्टाइल काफी पॉपुलर था। ब्लैक जैकेट पहनकर खूब स्टाइल दिखाने वाला वो विलेन कोई और नहीं बल्कि एक्टर आरिफ खान थे, जिन्होंने निगेटिव रोल में डेब्यू किया था और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बड़े-बड़े स्टार्स संग किया काम

अजय देवगन ही नहीं, बल्कि उन्होंने सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया है। आरिफ खान ने मोहरा और दिलजले जैसी फिल्मों के जरिए भी अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन वो इंडस्ट्री में ज्यादा दिन टिक नहीं पाए और उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज वो मौलाना बन चुके हैं। आरिफ खान ने अपने करियर की शुरुआत फूल और कांटे से की थी। जहां उन्होंने रॉकी का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने सलमान खान की वीरगति और सुनील शेट्टी की मोहरा में काम किया। वो दिलजले में भी विलेन के तौर पर नजर आए और अपनी अमिट छाप छोड़ी।

कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, कहा – लंबे अरसे से नहीं हुई भाखड़ा और अन्य नहरों की सफाई…!!

एंजेलिना जोली संग भी कर चुके हैं काम

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2007 में आरिफ खान ने हॉलीवुड का भी रुख किया। उन्होंने एंजेलिना जोली की फिल्म ए माइटी हार्ट में टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभाया था। इतनी सफलता के बावजूद आरिफ खान ने इस ग्लैमरस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब वो तब्लीगी जमात का हिस्सा बन चुके हैं और मौलाना बनकर इस्लाम का प्रचार करते हैं। वो लोगों को इस्लाम के सिद्धांतों से अवगत कराते हैं।

क्यों गए अल्लाह की शरण में?

एक इंटरव्यू में आरिफ खान ने बताया कि उन्होंने शोबिज क्यों छोड़ा। ‘लहरें रेट्रो’ के मुताबिक एक्टर काफी बेचैनी महसूस कर रहे थे। उन्हें कहीं भी शांति नहीं मिल रही थी। वो हमेशा किसी न किसी चीज के लालच में रहते थे। कभी किसी रोल के लिए तो कभी किसी फिल्म के लिए। इस तरह से वह संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। इंडस्ट्री में काम करते-करते उनमें कई बुरी आदतें भी आ गई थीं। उन्होंने ड्रग्स लेना भी शुरू कर दिया था। उन्हें नींद नहीं आती थी और इसके लिए उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। शांति और इन आदतों की तलाश में वह अल्लाह की शरण में चले गए। आरिफ खान के पुराने लुक और नए लुक को अगर आप देखेंगे तो उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। अब वह बेहद सादगी से अपनी जिंदगी जीते हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ गई है और उनका अंदाज बिल्कुल मौलाना जैसा है। वह अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने भाषणों के वीडियो शेयर करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को तेजी से घटाने के लिए किस तेल का सेवन होता है सबसे अच्छा? नसों में चिपका जिद्दी Cholesterol कर देता है 3 दिन में फ्लश!