India News (इंडिया न्यूज़), Arjun Kapoor and Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहें हैं। जब से ‘सिंघम 3’ से अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है, तभी से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन इन सब के बीच अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रहें हैं। दरअसल, ये खबरें अर्जुन कपूर की लव लाइफ से जुड़ी हुई है। अर्जुन कपूर अभी हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ एक्ट्रेस की मां के घर गए थे, जिसके बाद से इस कपल की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगी। अब इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, दोनों साथ में नजर आ रहें हैं।

अर्जुन कपूर संग इस अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा

Kartik Aaryan ने Bhool Bhulaiyaa 3 के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग की शुरू, जर्मनी से पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट – India News

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आ रहें हैं। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) भी दिखाई दे रहें हैं। अर्जुन और मलाइका कूल अंदाज में दिखाई दिए। दरअसल, अभी हाल में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें सामने आई हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

No Entry 2 में एक या दो नहीं बल्कि 10 अभिनेत्रियां होंगी शामिल, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग – India News

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर लोग लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। यूजर्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। तो वहीं ट्रोल्स दोनों को ऐज गैप को लेकर ट्रोल करते नजर आ रहें हैं।