India News (इंडिया न्यूज), Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को फिल्मों में अभिनय करते हुए एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। 11 मई को उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे का एक वीडियो भी शेयर किया। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया था, जो इंडस्ट्री की सबसे फेमस उत्पादन कंपनियों में से एक है। साथ ही कंपनी ने इस फिल्म से अर्जुन के टैलेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन का काम भी देखना शुरू कर दिया। इस बीच खबर है कि 12 साल बाद अब अर्जुन YRF के टैलेंट मैनेजमेंट से बाहर हो गए हैं।

  • YRF के टैलेंट मैनेजमेंट से बाहर हुए अर्जुन
  • मैट्रिक्स मैनेज करेगा अब अर्जुन का काम
  • अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 3 को नहीं करेंगे होस्ट? इन दिग्गजों से किया जा रहा संपर्क- Indianews

YRF के टैलेंट मैनेजमेंट से बाहर हुए अर्जुन

एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अर्जुन और वाईआरएफ दोनों सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए हैं। रिपोर्ट के दावों की मानें तो अर्जुन नए रास्ते तलाशना चाहते थे और इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया हैं। साथ ही सूत्र के हवाले से कहा गया है कि YRF प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अर्जुन एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और सही मौका मिलने पर दोनों भविष्य में साथ काम करने को तैयार हैं।

कन्नड़ टीवी की मशहूर Pavitra Jayaram का हुआ निधन, इस दुर्घटना में हुई मौत – Indianews

मैट्रिक्स मैनेज करेगा अब अर्जुन का काम

एक दूसरे सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर का काम अब मैट्रिक्स आईईसी प्राइवेट लिमिटेड संभालेगी। इस कंपनी की को-फाउंडर रेशमा शेट्टी हैं। इस कंपनी ने अर्जुन के अलावा शाहिद कपूर, राम चरण, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, करिश्मा कपूर, खुशी कपूर जैसी प्रमुख हस्तियों के साथ काम किया है। इसके साथ ही अर्जुन को अब नई पीआर टीम भी मिल गई है।

Mr. & Mrs. Mahi के ट्रेलर पर बी-टाउन सितारों का आया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर (2023) में नजर आए थे। वह जल्द ही सिंघम अगेन में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ अहम किरदार में हैं।

RCB की जीत पर Anushka Sharma ने मनाया जश्न, ऑनलाइन वीडियो हुआ वायरल – Indianews