India News (इंडिया न्यूज़), Arjun-Malaika , दिल्ली:बॉलीवुड के मशहुर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ काफी समय से सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, अर्जुन ने ऐसी सभी अफवाहों पर रोक लगाते हुए मलाइका की हालिया पोस्ट पर लवली कमेंट्स किए हैं। बता दे की हाल ही में, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने फरबेबी ‘कैस्पर’ के साथ एक रील भी शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री अपने फरबेबी के साथ हैप्पी मूड में दिख रही हैं। ‘इंटरनेशनल डॉग डे’ पर वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने एक भावुक नोट भी लिखा।

ब्रेकअप रूमर्स पर अर्जुन ने लगाई रोक

मलाइका अरोड़ा के इंस्टा हैंडल पर फरबेबी के साथ वीडियो पोस्ट करते ही, फैंस ने प्यार भरे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। हालांकि, जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह था मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का कमेंट। वीडियो पर कॅामेंट करते हुए अभिनेता ने दो कमेंट्स किए। एक में उन्होने लिखा, “आपके जीवन का असली सितारा #कैस्पर”, वहीं, अपने दूसरे कमेंट में अर्जुन ने ‘हैंडसम बॉय’ लिखा। वैसे तो अर्जुन और मलाइका ने अपनी ब्रेकअप रूमर्स पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अर्जुन के ये कमेंट्स अफवाहों की धूल को साफ करने के लिए काफी हद तक बहुत हैं।

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप का किया गया था दावा

अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें 17 अगस्त 2023 को वाइरल हुई थी। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सोलो वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों को देखकर नेटिजंस ने अंदाजा लगाया कि मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ गड़बड़ है, क्योंकि वे अक्सर साथ में छुट्टियां बिताते हैं। दूसरी ओर, यह भी दावा किया कि अर्जुन ने पॉपुलर इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कुशा ने इस तरह की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की फैमिली को इंस्टा से किया अनफॉलो

हाल ही में, एक यूजर ने ‘Reddit’ थ्रेड पर मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें मलाइका ने मोटिवेशनल कोट्स लिखे थे। इसके अलावा स्क्रीनशॉट में कुछ तस्विरे ऐसी थी जिसमें मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर रखा था, जिसमें अंशुला, जान्हवी और खुशी भी शामिल हैं। इन सभी बातों से हर कोई यह सोचने लगा कि बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अर्जुन और मलाइका अलग हो गए हैं।

ये भी पढे : इतिहास रचेगी शाहरुख खान की मूवी जवान, दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज