India News(इंडिया न्यूज),  Athiya Shetty KL Rahul: बॉलवुड में एक नहीं दो नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस एक 2025 में मां बनने वालीं हैं। कल ही किराया आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी फैंस को दी थी। तो उनसे पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल, इलियाना डिक्रूज और इशिता दत्ता भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दे चुकी हैं। हालांकि, अब यह बात सामने आई है कि अथिया और राहुल कब बनेंगे माता-पिता? इस बात का खुलासा खुद बच्चे के नाना जी यानिकि सुनील सेट्टी ने किया है। अथिया सेट्टी और केएल राहुल ने माँ-बाप बनने की ख़ुशी 2024 में फैंस के साथ शेयर की थी।

सुनील शेट्टी बताया कब जन्म लेगा बेबी

दरअसल, हाल ही में पॉपुलर एक्टर और होने वाले दादा यानी सुनील शेट्टी चंदा कोचर के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने कई बातों पर बात की। इस दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि वह किस महीने में दादा बनने वाले हैं। जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि शेट्टी परिवार में खाने की टेबल पर किस तरह की बातचीत होती है? इसका जवाब देते हुए सुनील ने कहा कि अभी सिर्फ पोते-पोती के बारे में ही बातें हो रही हैं। अथिया और राहुल के माता-पिता बनने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

‘अब जवान बेटी है, हम शॉर्ट्स…’ तलाक पर सुनीता ने दिया पहला रिएक्शन, उठा दिया बड़े राज से पर्दा

हम सिर्फ इस महीने का इन्तजार कर रहे- सुनील

सुनील ने आगे कहा कि इस समय कोई और बात नहीं हो रही है। अभी सिर्फ पोते-पोती के बारे में ही बातचीत हो रही है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। सुनील ने बताया कि हम सिर्फ अप्रैल (पोते-पोती से मिलने) का इंतजार कर रहे हैं। सुनील के इस बयान से साफ है कि अब अथिया और राहुल के माता-पिता बनने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हालांकि, सुनील शेट्टी ने डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है।

इस दिन कपल ने दी थी फैंस को खुशखबरी

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल यानी 8 नवंबर 2024 को माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कपल का पोस्ट आते ही फैंस खुशी से झूम उठे। फैंस, यूजर्स और सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

3 साल में मची कितनी तबाही? सिकुड़ कर छोटा हो गया यूक्रेन, जेलेंस्की-पुतिन की रस्साकशी में पीस कर मर रहे दोनों देशों के लोग