India News (इंडिया न्यूज़), Bebika Dhurve In Pooja Bhatt Film दिल्ली:  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 फेम बेबीका ध्रुवे अब चल ही फिल्मों में नजर आने वाली है। बिग बॉस के इस घर से महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट की बेबीका से दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ शुरू से लेकर अंत तक बने हुए थे। पूजा ने हमेशा बिग बॉस के शो में बेबीका को सपोर्ट किया है। अब दोनो की दोस्ती एक नए मोड़ पर जा पहुंची है। दोनों जल्द ही साथ में काम करते भी नजर आने वाले हैं। खबर है की पूजा भट्ट की नई डायरेक्टोरियल फिल्म में बेबीका ध्रुवे को जगह मिल गई है। बता दे की पूजा और बेबीका दोनों ने हीं अपने सोशल मीडिया पर आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया के जरिए दिया हिंट

पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कुछ तो पक रहा है, यह मुस्कान फिल्म का अलर्ट बताती है। बता दे की विक्रम भट्ट के साथ वाली तस्वीर को बेबीका ने भी शेयर किया है। जिसमें वह सोफे पर विक्रम भट्ट के साथ बैठी नजर आ रही है। उन्होंने लिखा आज का दिन ही शानदार था। मुझे विक्रम भट्ट, महेश भट्ट, और पूजा भट्ट की हथेली की रेखा देखने का मौका मिला।

बेबीका ने काम मिलने को किया कंफर्म

मीटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए बेबीका ने लिखा- पॉजिटिव मेंटल एटीट्यूड के साथ एक मकसद को हासिल करने में लगे दो या दो से ज्यादा लोग असलियत में एक अनबीटेबल पावर को कनसिक्यूट करते हैं। क्या मिरेकल वाला दिन है। हाथ की रेखा पढ़ने का प्रिविलेज मिला विक्रम भट्ट महेश फिल्म पूजा भट्ट 1972 और सैशन के और में मेरी फ्यूचर रीडिंग विक्रम भट्ट सर ने की। मैं ना ही केवल पर्ल का विजडम बल्कि रीयल लाइफ के मार्ग भी अपनाए हैं।

पोस्ट पर यूजर्स ने दी बेबीका को बधाई

बेबीका ध्रुवे की पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर अपने कमेंट की बरसात कर दी है। एक फैन ने लिखा मिल गई, मिल गई बबीता जी को फिल्म मिल गई। तो वही दूसरे ने लिखा मैं तो बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर पा रहा हूं, आखिर क्या प्रोजेक्ट है बता दीजिए ना। वहीं कई सारे यूजर्स ने बेबीका ध्रुवे के नए प्रोजेक्ट के लिए खुशी जताई है।

 

ये भी पढ़े-