India News (इंडिया न्यूज), Babil Khan Viral Video: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। जिसे उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिलख-बिलखकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बॉलीवुड में फर्जी लोगों के बारे में बात की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि, बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।
टेंशन में बाबिल के फैन
दरअसल, बाबिल का इंस्टाग्राम अकाउंट अब दिखाई नहीं दे रहा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाने पर लिखा आता है- यह पेज उपलब्ध नहीं है। बाबिल का ये वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड का काला सच सामने आ गया है। वीडियो को देखकर बाबिल के फैंस टेंशन में हैं। फैंस बाबिल के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हैं। बाबिल ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने बताया कि बॉलीवुड फर्जी है। उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव जैसे एक्टर्स के नाम भी लिए।
बाबिल ने क्या कहा?
वायरल हो रहे इस वीडियो में बाबिल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘मेरे कहने का मतलब यह है कि मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे लोग हैं। और भी कई नाम हैं। बॉलीवुड बकवास है। बॉलीवुड बहुत खराब है। यहां के लोग बहुत बदतमीज हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा नकली लोग हैं। इंडस्ट्री नकली है। बहुत कम लोग हैं जो बॉलीवुड को अच्छा बनाना चाहते हैं। मैं आपको और भी बहुत कुछ बताना चाहता हूं। मेरे पास आपको बताने के लिए बहुत कुछ है।’
अपने पिता इरफान की पुण्यतिथि पर बाबिल ने शेयर किया पोस्ट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे हैं। बाबिल ने कला जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। हाल ही में उन्हें लॉगआउट में देखा गया था। हाल ही में बाबिल ने पिता इरफान की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट शेयर किया।