India News (इंडिया न्यूज), Barsana Holi Misconduct With Women: पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। होली खेलने के बाद स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं, बाजार सज जाते हैं और घरों में देसी घी में तली जा रही गुझियों की हल्की खुशबू मन को लुभाने लगी है। गरमा-गर्म पकोड़े की खुसबू भी खासा आ रही हैं। इधर, बरसाना भी होली के रंग में रंगा हुआ है। यहां की बात ही निराली है। राधा-कृष्ण के प्रेम का साक्षी यह शहर एक हफ्ते से रंगों में सराबोर है। बरसाना की मशहूर लट्ठमार होली खेलने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आए हैं। होली का यह त्योहार एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार बांटने का होता है, लेकिन कुछ लोग इस मौके पर भी ऐसी हरकतें करते हैं, जो शर्मनाक हैं।
तुषार शुक्ला ने शेयर किया वीडियो
ऐक्टर और ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने ऐसा ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह भी होली खेलने बरसाना पहुंचे थे। हालांकि, इस वीडियो में उन्होंने जो दिखाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। दरअसल, वीडियो में तुषार ने होली का फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करने वालों की पोल खोली है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ऐसे लोगों को जी भरकर गालियां दे रहे हैं।
14 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जब मीन राशि में होगा सूर्य-शुक्र का महासंयोग!
तस्वीर देखकर आयेगा गुस्सा
बरसाना अपनी होली के लिए मशहूर है, लेकिन एक्टर तुषार शुक्ला ने जो तस्वीर दिखाई है, उसे देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। दरअसल, उन्होंने होली का फायदा उठाकर लड़कियों से अश्लील हरकतें करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में तुषार कहते हैं कि मैं आज होली खेलने बरसाना गया था। सब कुछ ठीक था, लेकिन मेरा एक सवाल है, क्या बरसाना में सिर्फ लड़कियां ही होली खेलने जाती हैं? आप सीधे उनके प्राइवेट पार्ट को निशाना बनाते हैं, क्या आपके घर में मां-बहन नहीं हैं। उन्होंने कहा, कृपया ऐसी हरकतों की वजह से ऐसी जगह को बदनाम न करें।
वीडियो पर भड़क रहे लोग
तुषार शुक्ला के इस वीडियो पर यूजर्स भड़के हुए हैं और महिलाओं के साथ ऐसी घटिया हरकत करने वालों को सोशल मीडिया यूजर्स गालियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इन हरकतों की वजह से हमारा ब्रज बदनाम हो गया है। बहनों, मत आओ, मैं खुद ब्रजवासी हूं और ये सब देखा है, राधे राधे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे नीच लोग भगवान के इस पवित्र स्थान का नाम खराब करते हैं। वहां की महिलाओं को ऐसी नीच, नीच हरकत करने वालों को जूतों से जवाब देना चाहिए।