India News (इंडिया न्यूज),  Bharti Singh Video Viral: टीवी की दुनिया में कॉमेडी से अपना जलवा बिखेरने वाली भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। लोगों ने उन्हें कॉमेडी क्वीन का तमगा भी दे दिया है। भारती सिंह अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे उनके फैंस देखते ही आगबबूला हो रहे हैं। जब से ये वीडियो वायरल हुआ है तभी से भारती सिंह को सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइये आपको बताते हैं किस वीडियो को देखकर फैंस भारती सिंह पर भड़के हुए हैं।

वायरल वीडियो को देख भड़के फैंस

दरअसल, हाल ही में भारती सिंह एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां उनके साथ उनके पति हर्ष भी नजर आए। इस इवेंट में भारती सिंह खजूर खाकर अपना व्रत खोलती नजर आईं। कॉमेडियन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती के साथ मौजूद शख्स कह रहा है कि भारती सिंह ने आज व्रत रखा है। जिसके बाद भारती सभी से पूछती भी हैं कि क्या मैं अब पतली दिख रही हूं। कॉमेडियन का यह वीडियो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने भारती को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Sikandar Movie Review: ना जबरदस्त कहानी, ना एंटरटेनमेंट का तड़का… फैंस ने भाईजान की ईदी को ठुकराया, टिकट खिड़की पर फुस्स हुई सिंकदर

मुस्लिम लोगों ने भी सुनाई खरी-खोटी

भारती के फैंस ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम लोग भी इस वीडियो को लेकर उन पर गुस्सा करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “अगर आपने रोजा रखा है तो दिखावा करने की क्या जरूरत है।” एक अन्य ने लिखा, “रोजा मुसलमानों का फर्ज है, इसे कोई बिना वजह नहीं रखता।” इसके अलावा एक हिंदू फैन ने लिखा है, “नवरात्रि भी आ रही है, उसके लिए भी व्रत रखो।” कुछ लोग भारती से कहते नजर आए कि तुमने बहुत बुरा किया है।

एक मशहूर कॉमेडियन हैं भारती

आपको बता दें कि भारती सिंह एक मशहूर कॉमेडियन और होस्ट हैं। जिन्होंने अब तक कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं। इन दिनों वह कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ होस्ट कर रही हैं। जिसमें अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलाइक समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है।

मूलांक का गहरा असर, बिना ये उपाय किए शुरू किया बिजनेस तो हो सकता है जबरदस्त घाटा! जाने आज का अंक ज्योतिष