India News (इंडिया न्यूज), Bollywood Actor Become Maulana: बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे ऐसे भी हैं जो लोगों के दिलों में एक खास जगह बना लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में एक समय पर सलमान खान और अजय देवगन जैसी बड़ी हस्तियों को कड़ी टक्कर दी थी, आज यह एक्टर बॉलीवुड छोड़ कर एक नई राह पर निकल पड़ा है। दरअसल कभी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता आरिफ खान ने इंडस्ट्री छोड़कर मौलाना बनने का निर्णय लिया, और अब वे एक साधारण जीवन जी रहे हैं।
रॉकी का किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय
आरिफ खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया रॉकी का किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था। उस वक्त अजय देवगन की यह फिल्म उनकी करियर की शुरुआत थी, और आरिफ खान ने इस फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन वे सफलता हासिल नहीं कर सके, जिसकी उम्मीद उन्होंने की थी।
कई बड़े नामों के साथ किया काम
आरिफ खान ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दौरान सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे बड़े नामों के साथ भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में हॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने एंजेलिना जोली के साथ फिल्म ‘ए माइटी हार्ट’ में एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई। यह उनका इंटरनेशनल करियर का पहला कदम था, जो उनके अभिनय की दिशा में एक बड़ा बदलाव था।
क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?
हालांकि, इसके बाद भी आरिफ को वह संतुष्टि नहीं मिल पाई, जो वह फिल्म इंडस्ट्री में चाहते थे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मी दुनिया की तेज रफ्तार उन्हें शांति नहीं देती थी। कई बार उन्हें महसूस होता था कि उन्हें कुछ रोल क्यों नहीं मिलते हैं और बड़े बैनर से ऑफर क्यों नहीं आते। इसी कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा लेने का निर्णय लिया। आजकल आरिफ खान एक साधारण जीवन जीते हैं और मौलाना बनकर धार्मिक कार्यों में जुटे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनके इस रुख को लेकर कई लोग उन्हें अब पहचान भी नहीं पाते हैं।