India News (इंडिया न्यूज), Bollywood Actresses Do Not Have Indian Citizenship: बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली कई अभिनेत्रियां और अभिनेता असल में भारतीय नागरिक नहीं हैं। भले ही ये सितारे सालों से भारत में रहकर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। अक्षय कुमार को कुछ साल पहले भारतीय नागरिकता मिल गई, लेकिन कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस अब भी विदेशी नागरिक हैं। इन्होने भारत की नागरिकता नहीं ली है। भारत में एक कानून के तहत दो देशों की नागरिकता मान्य नहीं हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद भारत की नागरिक नहीं हैं।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उनका जन्म हांगकांग में हुआ था, लेकिन बाद में वे कई देशों में रहीं और फिर लंदन में बस गईं। कैटरीना ने टीनएज में मॉडलिंग शुरू की और फिर बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और विक्की कौशल से शादी के बाद भी भारत में ही रह रही हैं। लेकिन अब तक उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
जैकलीन फर्नांडिस
श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म बहरीन में हुआ और उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से जनसंचार की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया, फिर मॉडलिंग में करियर बनाया। साल 2006 में उन्होंने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ताज जीता और बॉलीवुड में डेब्यू किया। लंबे समय से भारत में काम करने के बावजूद जैकलीन को अब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।
सनी लियोनी
सनी लियोनी, जिनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है, कनाडा में जन्मी थीं और उनके पास कनाडाई व अमेरिकी नागरिकता है। हालांकि, वे पिछले कई सालों से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने भारतीय फिल्मों और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन वे अभी भी भारतीय नागरिक नहीं हैं।
नरगिस फाखरी
‘रॉकस्टार’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नरगिस फाखरी अमेरिकी नागरिक हैं। उनका जन्म और परवरिश अमेरिका में हुई। नरगिस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में दी हैं और वे लंबे समय से भारत में काम कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।
एली एवराम
स्वीडिश-ग्रीक मूल की एली एवराम भी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। 2013 में ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के बाद वे चर्चा में आईं और फिर ‘किस किसको प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे लंबे समय से भारत में रह रही हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
हेजल कीच
ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री हेजल कीच भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और इंडियन टीवी शोज में काम किया है। हेजल भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हैं, लेकिन शादी के बावजूद उन्होंने अब तक भारतीय नागरिकता नहीं ली है।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे भारत में वोट नहीं कर सकतीं, क्योंकि वे ब्रिटिश नागरिक हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट भारतीय हैं, लेकिन उनकी मां सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं, जिसके कारण उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता मिली।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था, इसलिए उनके पास भारतीय नहीं, बल्कि डेनिश नागरिकता है। हालांकि, वे बचपन से ही भारत में पली-बढ़ी हैं और बॉलीवुड में अपने टैलेंट से खूब नाम कमाया है।
इमरान खान
आमिर खान के भांजे और ‘जाने तू या जाने ना’ फेम इमरान खान भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। वे अमेरिका में जन्मे थे और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। अगर वे इसे छोड़ते हैं, तो उन्हें भारी टैक्स भरना पड़ेगा।
नोरा फतेही
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। वे कनाडा की रहने वाली हैं और बॉलीवुड में अपने डांस और एक्टिंग से खूब लोकप्रिय हुई हैं। बॉलीवुड में कई विदेशी मूल के सितारे काम कर रहे हैं, जो भारत में रहकर फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। हालांकि, इनमें से कई अब तक भारतीय नागरिकता नहीं ले पाए हैं। अक्षय कुमार को हाल ही में भारत की नागरिकता मिली, लेकिन ये सितारे अब भी विदेशी नागरिकता के साथ ही बॉलीवुड में सक्रिय हैं।