India News (इंडिया न्यूज), Bollywood Celebs Celebrates In Holi: रंगों और खुशियों का त्योहार होली इस साल भी पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। सेलिब्रिटीज के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि इस बार कई सितारों ने अपने अनोखे अंदाज में होली मनाई, जिसमें ‘मॉम टू बी’ कियारा आडवाणी, वरुण धवन, कृति सेनन, अंगद बेदी और अंकिता लोखंडे जैसे सितारे शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बार कैसी रही बॉलीवुड की होली।
कियारा आडवाणी ने खास अंदाज में दी बधाई
‘मॉम टू बी’ कियारा आडवाणी ने इस होली को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें पैनकेक पर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी के साथ आम के स्लाइस से बना फ्लोरल पैटर्न नजर आ रहा था। इसके साथ ही कियारा ने ‘हैप्पी होली’ स्टीकर लगाकर फैन्स को होली की शुभकामनाएं दीं। उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
वरुण धवन का शर्टलेस लुक हुआ वायरल
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह से रंगों में रंगे नजर आए। खास बात यह रही कि इस दौरान वरुण शर्टलेस थे और उनके साथ मनीष पॉल भी नजर आए। वरुण धवन के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैन्स उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कृति सेनन ने ‘तेरे इश्क में’ के सेट से शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस होली को अपनी फिल्म तेरे इश्क में के सेट पर मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर आनंद एल राय और धनुष के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तीनों ही रंगों में सराबोर नजर आए। कृति की यह तस्वीर दर्शकों को उनकी फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।
अंगद बेदी का वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता अंगद बेदी भी इस होली पर मस्ती के मूड में नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिचकारी लेकर रंगों से खेलते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका जोशीला अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने की शानदार पार्टी
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ होली मनाई। दोनों ने न सिर्फ जमकर रंग खेले, बल्कि डांस भी किया। उनकी होली पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए और इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ खेली होली
शिल्पा शेट्टी ने भी इस बार होली खास अंदाज में मनाई। उन्होंने बेटे के साथ रंग खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया और फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। शिल्पा ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाएं और जानवरों का भी ख्याल रखें।
टीवी स्टार्स ने भी मचाया धमाल
टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स ने भी होली का भरपूर लुत्फ उठाया। शिवांगी जोशी ने अपने परिवार के साथ होली मनाई। जल्द ही वह बड़े अच्छे लगते हैं फिर से में नजर आएंगी। निमृत कौर अहलूवालिया ने सफेद सूट में गुलाल की प्लेट के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दिव्यांका त्रिपाठी कलरफुल साड़ी में नजर आईं और फैन्स को शुभकामनाएं दीं। रश्मि देसाई ने मजेदार अंदाज में बताया कि फेस वॉश करने के बाद भी उनके चेहरे से गुलाल का रंग नहीं उतर रहा है। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटियों के साथ होली खेली। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाया। समर्थ जुरेल अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में नजर आए और दोनों ने साथ में खूब डांस किया। नेहा कक्कड़ ने इस बार फूलों से होली खेली और अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
बॉलीवुड में होली की धूम
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रंगों की इस मस्ती में हर कोई नाचता नजर आया। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने परिवार के साथ इस त्योहार को मनाया। कुछ सितारों ने सेट पर होली खेली तो किसी ने ग्रैंड पार्टीज का आयोजन किया।