India News (इंडिया न्यूज), Bollywood Celebs Holi Wishes: आज पुरे देश में रंगों का पावन त्योहार होली बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार का जमकर मजा ले रहे हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्तों और फैन्स को होली की बधाई दी है। अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी से लेकर माधुरी दीक्षित ने होली की शुभकामनाएं पोस्ट की हैं। आइये आपको बताते हैं कि, होली के इस पवन पर्व पर सितारों ने अपने फैंस से क्या है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने एक्स पर हैप्पी होली वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, बल्कि जिया जाता है! बचपन की पानी की लड़ाइयों से लेकर गुलाल से भरी गलियों तक, होली एक ऐसा त्योहार है जो सबसे खुशनुमा यादें वापस ले आता है। उम्मीद है कि यह साल आपके लिए खुशियां, हंसी और ऐसे रंग लेकर आए जो हमेशा के लिए रहेंगे। होली की शुभकामनाएं।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हैप्पी होली का पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है- आपको मस्ती, उल्लास और ढेर सारी मिठाइयों से भरी होली की शुभकामनाएं। यह रंगीन त्योहार आपको अपने प्रियजनों के और करीब लाए, हैप्पी होली।
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिठाई की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- हैप्पी होली। बता दें कि प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस पहला त्योहार मना रही हैं।
कृति सेनन
कृति सनोन ने अपनी अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में के सेट से एक फोटो शेयर कर होली की शुभकामनाएं दी हैं। फोटो में वह को-स्टार धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीनों होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। इसके साथ कृति ने कैप्शन में लिखा- ‘लाइट, कैमरा, होली। रंग चाहे कम हो, इश्क बहुत है।’
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स को होली की बधाई दी है। रंगों से भरे कप की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने सभी को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने भी पीले रंग के आउटफिट में, चश्मा लगाए और होली के रंगों में डूबी हुई अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी होली।’
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी ने उनकी फिल्म आज़ाद के गाने फिरंगी का एक वीडियो शेयर किया है। यह एक होली गाना है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी होली।’ इसके अलावा रिद्धिमा कपूर, पलक मुच्छल समेत कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को हैप्पी होली विश की है।