India News (इंडिया न्यूज़), Bollywood Gossip: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान आईफा अवॉर्ड्स 2023 के लिए अबू धाबी में मौजूद हैं। लेकिन वहां से वायरल हुए उनके एक वीडियो ने उन्हें विवादों में ला दिया था।
वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल बात ये है की सलमान खान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बॉडीगार्ड्स विक्की कौशल को धक्का देते नजर आए थे। इस वीडियो के लिए सलमान खान जमकर ट्रोल हुए थे। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सलमान खान ने ग्रीन कार्पेट पर विक्की कौशल को गले भी लगाया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी
साथ ही विक्की कौशल ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है।सलमान खान के बॉडीगार्ड द्वारा धक्का दिये जाने पर विक्की कौशल ने चुप्पी तोड़ी है उन्होंने मीडिया को बातचीत में बताया कि कई बार चीजें जो दिखती हैं वो होती नहीं हैं। इस बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा की कई बार बातें बहुत बढ़ जाती हैं। जैसे इस बार चीजों को लेकर फिजूल की बातें हो रही हैं। लेकिन वीडियो में जैसा दिख रहा है, वैसा कुछ है नहीं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं बनता है।
फैंस ने की सलमान खान की सराहना
इन सबसे इतर सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान खुद विक्की कौशल को गले लगाते दिखाई दिये। इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में नजर आया कि सलमान खान खुद विक्की कौशल के पास गए और उन्होंने एक्टर को गले भी लगाया। इस वीडियो को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bollywood Gossip: मलाइका अरोड़ा पानी में लगाई आग, सामने आई बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें