India News (इंडिया न्यूज), Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी के जाने माने एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। दिग्गज एक्टर की मौत 72 साल की उम्र में दिल के दौरे से हुई हैं। वहीं ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के निधन पर रवि किशन सहित कईं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों और फैंस ने शोक जाहिर किया है। बता दें की एक्टर को भोजपुरी का भीष्म पीतामह कहा जाता था।
इन सितारों के साथ किया था काम
ब्रिजेश त्रिपाठी 46 सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे थे। उन्होंने इंडस्ट्री के कईं नामी सितारों जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव के साथ काम किया था। अक्सर एक्टर को भोजपुरी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। त्रिपाठी को फिल्म ‘ओम’ की रिलीज के बाद से फैन पॉपुलैैरिटी मिली थी। जिसमें उन्होंने एहम किरदार निभाया था। ओम’ में संयोगिता यादव, राधा सिंह और प्रदीप पांडे चिंटू जैसे कई दिग्गज कलाकार भी शामिल थे। ब्रिजेश त्रिपाठी इससे पहले ‘नो एंट्री’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘देवरा भइल दीवाना’ और ‘मोहरा’ जैसे कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।
इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं ब्रिजेश त्रिपाठी
ब्रिजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित कई नामी बॉलिवुड सेलेब्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा की हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। बता दें की एक्टर दोस्त की मदद से फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़े-
- Tanuja Hospitalised: काजोल की मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
- OTT This Weekend : इस वीकेंड पर देखें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की ये शानदार फ़िल्में, देखें लिस्ट
- Fashion Awards 2023 : हॉलीवुड के सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर फैशन की सभी सीमाओं को किया पार