India News (इंडिया न्यूज), Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी पर कब्जा करके दुबई में तिरंगा फहराया है। भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। अब भारत सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश भी बन गया है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी साझा की थी, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत तीसरी बार चैंपियंस का चैंपियन बन गया है। भारत की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड के साथ-साथ पाकिस्तानी सेलेब्स ने भी अपने खुशी जाहिर की है। आइए हम आपको बताते हैं कि, किस-किस सेलेब ने क्या- क्या कहा है।

नोरा फतेही ने दी बंधाई

IIFA अवार्ड्स में अभिनेत्री नोरा फतेही से भारतीय टीम की जीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, चैंपियंस ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी बात है। हम सभी इसके लिए खुश हैं और यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। वहीं, कुणाल खेमू ने भी ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह दोहरा जश्न बन गया है। ग्रीन कार्पेट पर चलते हुए ऐसा लग रहा है जैसे हम ग्राउंड पर ही चल रहे हैं। एक तरफ भारत में ही आईफा के 25वें साल का जश्न मनाया जा रहा है। यह दोहरा जश्न बन गया है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत ली।

टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए CM YOGI, अनोखे अंदाज में दी बधाई, बोले- रंगों के त्योहार पर चढ़ा जीत का रंग

नुसरत भरूचा ने जताई खुशी

भारत की जीत को लेकर नुसरत भरूचा ने कहा कि वह कमरे में बैठकर मैच देख रही थीं। इस वजह से वह लेट हो गईं और भारतीय टीम को यह मैच जीतना ही था। बस निराशा इस बात की है कि विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, वह टीम के ओवरऑल प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘कुलदीप यादव बहुत कमाल के खिलाड़ी हैं।’

श्रेया घोषाल खुशी से झूमी

इनके साथ ही सिंगर श्रेया घोषाल ने कहा कि यह हमारे लिए दोहरा धमाका बन गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं तैयार होते हुए मैच देख रही थी। सारा ध्यान भारतीय टीम की जीत पर था।’ उन्होंने आगे कहा कि रोहित की कप्तानी में टीम ने बहुत अच्छा खेला। उन्होंने अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा ‘कर हर मैदान फतेह’।

जुबिन नौटियाल ने जीत का मनाया जश्न

वहीं, गायक जुबिन नौटियाल ने कहा कि जब भी भारतीय टीम जीतती है तो पूरे देश का माहौल बदल जाता है। तब पूरा देश एक सुर में गाने लगता है। उन्होंने अपने अंदाज में ‘ये हमारा हिंदुस्तान’ गाना गाकर भी बधाई दी।

अजय देवगन का खास अंदाज

इसके अलावा टीम को खास अंदाज ने बंधाई देते हुए अजय देवगन ने फिल्म कभी खुशी कभी गम से काजोल का एक सीन शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, हमारे घर में आज भी वही माहौल है, बधाई टीम इंडिया।

 

विवेक ओबेरॉय ने वीडियो किया शेयर

विवेक ओबेरॉय ने स्टेडियम से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ओए, होए। 25 साल का इंतजार खत्म हुआ। आज रोहित के शेरों ने न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का हिसाब बराबर कर लिया। दोस्तों, यह ट्रॉफी हमारा हक थी और टीम इंडिया ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि भारत के लोगों का दिल भी जीता। रोहित शर्मा ने हमेशा की तरह एक मिसाल कायम की। टीम इंडिया ने अब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेरा भारत महान। जय हिंद।

 

क्या बोले अनुपम खेर?

अनुपम खेर ने लिखा, मैं अभी मुंबई उतरा हूं। यह एक सस्पेंस भरी फ्लाइट थी। फ्लाइट में ही मुझे पता चला कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। हर हर महादेव। भारत माता की जय। हम दुनिया हैं। जय हो जय हिंद।

सुनील-अथिया ने ऐसे मनाया जश्न

सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर दामाद केएल राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारत की जीत, राहुल की कमान। KL की पत्नी अथिया शेट्टी ने भी अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाया उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी चैंपियंस को बंधाई

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने लिखा है, चैंपियनशिप जीत। सुकून भरा और बेहतरीन प्लान। कोई ड्रामा नहीं। कोई घबराहट नहीं। बस शानदार प्रदर्शन।

भारत की जीत पर बच्चों की तरह थिरके सुनील गावस्कर, पाकिस्तान में पसरा मातम, जश्न का Video देख जल भून गए पाकिस्तानी