India News (इंडिया न्यूज),  Chandrachur Singh: बॉलीवुड में कई सितारे आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिनका करियर एक हादसे के चलते बर्बाद हो गया। ऐसे ही एक्टर हैं चंद्रचूड़ सिंह, जो 90 के दशक में अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके थे। उनका फिल्मी सफर शानदार शुरुआत के बावजूद उतना सफल नहीं रहा जितना होना चाहिए था। चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड के सबसे पढ़े-लिखे सितारों में से एक हैं। उनका सपना था कि वह एक IAS अधिकारी बनें। इसके लिए उन्होंने UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन एक्टिंग का जुनून ऐसा था कि उन्होंने सिविल सर्विसेज छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया।

कई हिट फिल्मों में किया काम

चंद्रचूड़ सिंह ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने माचिस, जोश, और क्या कहना जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनकी मासूमियत और दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें जल्द ही बॉलीवुड का उभरता सितारा बना दिया।

सलमान खान की मिमिक्री करना सुनील ग्रोवर के लिए बन गया बड़ी मुसीबत, खींचकर ले गया भाई का बॉडीगार्ड

एक हादसे ने खत्म कर दिया करियर

जब चंद्रचूड़ सिंह सफलता की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, तभी उनके साथ एक हादसा हो गया जिसने उनका करियर पूरी तरह से बदल दिया। वह गोवा में वॉटर स्कीइंग कर रहे थे, तभी उनकी पकड़ छूट गई और तेज़ रफ्तार बोट के कारण उनका दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। यह चोट इतनी गंभीर थी कि उनका हाथ लगभग शरीर से अलग हो गया था और केवल मांसपेशियों के सहारे लटका रह गया।

एक्सीडेंट के बाद बदला सबकुछ

इस हादसे के बाद चंद्रचूड़ सिंह को लंबे समय तक फिजियोथेरेपी करानी पड़ी। वह एक्सरसाइज नहीं कर सकते थे और खुद को फिट नहीं रख पा रहे थे। यही वजह थी कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलना कम हो गया। धीरे-धीरे बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए और उनकी गाड़ी रुक गई।

छोटे रोल्स और OTT पर वापसी

फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा पैर जमाने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे रोल्स किए, लेकिन वह पहले जैसी सफलता हासिल नहीं कर सके। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने के बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की और आर्या जैसी वेब सीरीज में नजर आए।

शादी और अकेले बेटे की परवरिश

1990 में उन्होंने अवंतिका मनकोटिया से शादी की। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और वे अलग हो गए। इसके बाद चंद्रचूड़ सिंह अकेले ही अपने बेटे को पालने लगे। आज 54 साल की उम्र में भी वह अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं और एक सिंगल फादर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

एक मिसाल बने चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह की कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिसने बड़े सपने देखे, उन्हें पूरा भी किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदगी की हर चुनौती का सामना किया। अब वह अपने बेटे के साथ एक नई जिंदगी जी रहे हैं और अपने करियर को दोबारा संवारने की कोशिश कर रहे हैं।

खतरनाक स्टंटमैन के बेटे हैं ये 5 बॉलीवुड सुपरस्टार