India News (इंडिया न्यूज), Chhaava Film: छावा मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच ये बात साफ पता चल रही है कि, लोगों को इस फिल्म से कितना लगाव हो रहा है। दरअसल, नवी मुंबई के एक थिएटर में एक बेहद अजीब घटना घटित हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैल रहा है, इसमें फिल्म ‘छावा’ के क्लाइमेक्स सीन के दौरान पांच लोग हंसी-मजाक कर रहे हैं जिन्हें लोग माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह घटना कोपरखैराने इलाके के बालाजी मूवीप्लेक्स थिएटर में घटी है। पांच लोगों पर छावा के क्लाइमेक्स के दौरान हंसने का आरोप लगाया गया है, जिसमें मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज को दी गई दर्दनाक यातनाओं को दिखाया गया था।
क्यों हुआ वीडियो वायरल?
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि सीन पर हंसी-मजाक करने वाले लोगों को घुटने के बल पर बैठकर मराठा शासक के बलिदान का अपमान करने के लिए माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। पांच लोगों में से एक को यह कहते हुए सुना गया, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज ची माफ़ी मांगता हूँ।” हालांकि, भीड़ ने उन्हें सही किया और छत्रपति संभाजी महाराज से माफ़ी मांगने को कहा। इसके बाद उन्होंने हिंदी में माफ़ी मांगी और कहा, , “जब छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का सीन चल रहा था, तो हम उस पर हंसी-मजाक करने लगे। ये तो कर्मभूमि है, इसे हम कैसे भूलेंगे।” इन सबके बाद उन्हें थिएटर से बाहर निकाला गया।”
Best Pakistani Films: हर भारतीयों को जरूर देखनी चाहिए पाकिस्तान की ये 10 शानदार फिल्में
क्या है फिल्म की कहानी?
फ़िल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और क्लाइमेक्स में औरंगज़ेब द्वारा उन पर ढाए गए अत्याचारों को दिखाया गया है। यह दृश्य देखकर कुछ लोग हंसने लगे, जिससे थिएटर में मौजूद अन्य लोग नाराज़ हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस घटना को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ इसे गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करना गलत है, लेकिन किसी से माफ़ी मांगने के लिए मजबूर करना भी सही नहीं है। अभी तक थिएटर प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।