India News (इंडिया न्यूज), Chhaava on OTT: साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर काट रखा है। सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी हिट ‘छावा’ ने 56 दिनों से बॉक्स ऑफिस को अपने कब्जे में किया हुआ है। ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से अभी तक इस फिल्म ने मेकर्स की तिजोरी खजाने से भर दी है। यहां तक कि यह साल 2025 की इकलौती फिल्म है जो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला किया है। महज चंद घंटों बाद आप इस फिल्म का लुत्फ OTT पर यानी घर बैठे उठा सकते हैं। ‘छावा’ OTT पर विक्की कौशल की ‘छावा’ के OTT पर आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए जल्द ही करीब 2 महीने होने वाले हैं। ऐसे में फिल्म के प्रति फैंस के क्रेज को भुनाने के लिए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर लाने का ऐलान किया है।
नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी छावा
छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज अब थिएटर के बाद ओटीटी पर धूम मचाने आ रहे हैं। फिल्म में संभाजी महाराज की गौरव गाथा लोगों को खूब पसंद आई। वहीं, विक्की कौशल की जबरदस्त एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई। ओटीटी पर इस फिल्म के ऐलान के साथ ही नेटफ्लिक्स ने पोस्ट में लिखा- ‘आले राजे आले… साहस और गौरव गाथा की कहानी के आप भी साक्षी बनिए। 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देखिए छावा।’
फिल्म हुई साल की ब्लॉकबस्टर
‘छावा’ में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा आशुतोष राणा और अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 130 करोड़ था। जबकि इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 800 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर ने किया है। जिसमें विक्की कौशल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। आपको बता दें, साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन उनमें से कोई भी इतना कलेक्शन नहीं कर पाई। फिर चाहे वो साउथ की फिल्म हो या बॉलीवुड की फिल्म।