India News (इंडिया न्यूज),Sonu Nigam: लाखों लोगों के चहीते फेमस सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह उनकी गायकी नहीं, बल्कि बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया उनका बयान है। दरअसल इस बयान से कन्नड़ समुदाय भड़क उठा है। एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि सोनू के शब्दों से कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और नफरत को बढ़ावा मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे शुरू हुआ ये विवाद।
सोनू ने दिया ये बयान
बताया जा रहा है कि यह घटना 25 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के विरगोनगर में ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई थी। दरअसल हुआ कुछ यूँ कि सोनू निगम यहां एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की। सोनू ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि फैन आक्रामक तरीके से मांग कर रहा था। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने अच्छा खासा कलेश करा दिया। इस दौरान सोनू ने कहा कि पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसकी वजह यही है। आप जो कर रहे हैं, जो आपने अभी किया, उसकी वजह यही है। देखिए सामने कौन खड़ा है।
जानिए क्यों मचा बवाल
दरअसल, कन्नड़ समुदाय ने सोनू निगम के इस बयान को अपमानजनक माना था। उन्होंने एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़ दिया था, जिसे लोगों ने असंवेदनशील और अनावश्यक बताया था। वहीँ अब उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर भी आलोचना हुई थी। एक यूजर ने लिखा था, “कन्नड़ गाने की मांग का पहलगाम की घटना से क्या लेना-देना है? सोनू निगम दो असंबंधित चीजों को क्यों जोड़ रहे हैं? वहीँ लगातार अब सोनू निगम को कानूनी टेंशन के साथ साथ जनता डरा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है।