India News (इंडिया न्यूज), Daali Dhananjaya Wedding: सुपर- डुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा-2’ में जाली रेड्डी का किरदार निभाने वाले एक्टर डाली धनंजय ने शादी कर ली है। एक्टर ने डॉ. धन्याता गौरकलर के साथ इंटिमेट वेडिंग कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। नवविवाहित जोड़े डाली धनंजय और डॉ. धन्याता गौरकलर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी शादी की तस्वीरें इतनी आकर्षक है कि, फैंस बार-बार देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। एक्टर डाली धनंजय की नई-नवेली दुल्हनिया का लुक बहुत ही खूबसूरत है। जिसको देखकर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हुए हैं।
दुल्हा-दुल्हन का लुक निहारते रह गए लोग
डाली दुल्हन की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने मल्टीलेयर नेकलेस, मैचिंग कमर बेल्ट, मांग टीका और झुमके पहनकर अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया है। शादी में दूल्हे राजा कास्ट डेज़ीनियल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। उनके सफ़ेद रंग के कुर्ते को वेष्टि के साथ टीमअप किया गया है।
CCTV में कैद हुआ भूकंप का खौफनाक मंजर, Video देख निकल जाएंगी रूहें, सावधान! कमजोर दिल वाले न देखें…
मंडप में निभाई शादी की रस्में
शादी की तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आए। एक्टर डाली ने मंडप में अपनी दुल्हन को प्यार से किस किया। एक्टर की दुल्हन भी उन्हें किस करती नजर आईं। मंडप में शादी की रस्में निभाते हुए डाली और उनकी दुल्हन बेहद खुश नजर आए। दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने नजर आए। अंतरंग विवाह के बाद जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया।