India News (इंडिया न्यूज), Deb Mukherjee Funeral: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली, जिससे मुखर्जी परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। देब मुखर्जी के अंतिम दर्शन के लिए कई फिल्मी सितारे अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। खासकर काजोल, जो अपने चाचा के बेहद करीब थीं, बेटे युग देवगन के साथ वहां नजर आईं। उन्होंने सफेद सूट पहना था और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था।
रणबीर कपूर ने अर्थी को कंधा दिया
इस दुखद खबर के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों अलीबाग में आलिया का जन्मदिन मना रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें खबर मिली, वे मुंबई लौट आए। अंतिम संस्कार के दौरान रणबीर कपूर ने देब मुखर्जी की अर्थी को कंधा दिया, जिससे साफ पता चलता है कि वह अयान के कितने करीब हैं।
जया बच्चन ने काजोल को गले लगाया
इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज भी मुखर्जी परिवार के साथ खड़े नजर आए। जब जया बच्चन अयान के घर पहुंचीं तो उन्होंने काजोल को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी।
अनिल कपूर, करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे
इस दुखद मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। अनिल कपूर, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और किरण राव ने अपनी मौजूदगी से शोकाकुल परिवार को हिम्मत दी। सिंगर शान मुखर्जी भी वहां नजर आए। कई दशकों तक बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले देब मुखर्जी का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
होली के रंग में रंगा बॉलीवुड, किसी ने उड़ाया गुलाल, तो किसी ने फूलों से जमाया रंग