India News (इंडिया न्यूज), Farhan Akhtar Wife Shibani Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने है। आज फरहान अख्तर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर उनकी और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर से जुड़ी एक शानदार खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबानी दांडेकर गर्भवती हैं और इस साल कपल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाला है। यह फरहान अख्तर के लिए बेहद खुशी का पल है, क्योंकि वह अब तीसरी बार पापा बनने जा रहे हैं। फरहान को उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं।

2022 में हुई थी फरहान-शिबानी की शादी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 2022 में हुई थी। दोनों ने बेहद सादगी से शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। अब शादी के दो साल बाद, यह कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। हालांकि, अब तक फरहान और शिबानी की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोर्सेज के अनुसार, वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

TV की इस हसीना ने तंत्र-मंत्र और काले जादू से की थी अपना प्यार बचाने की कोशिश, एक्ट्रेस ने खुद खोल दिया इतना बड़ा राज

फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी

फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उन्होंने 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी, लेकिन यह शादी 2017 में टूट गई थी। फरहान और अधुना के दो बेटियां हैं, शाक्या और अकीरा। फरहान अपनी दोनों बेटियों के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते हैं। अब, वह शिबानी दांडेकर से तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, जिससे उनकी फैमिली और भी बड़ी होने जा रही है।

Priyanka Chopra के घर के सामने दिखा तबाही का खौफनाक मंजर, Video में बताया कैसे धधक रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश?