India News (इंडिया न्यूज), Actresses Celebrate First Diwali After Marriage: देशभर में 31 अक्टूबर यानी आज देशभर में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है और जब शादी के बाद पहली दिवाली मनाने की बात आती है तो यह सबसे खूबसूरत पल होता है। इस साल बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के कई कलाकार शादी के बंधन में बंधे हैं, जो इस बार अपनी पहली दिवाली अपने ससुराल में मनाएंगे। तो यहां जान लें लिस्ट में किन-किन लोगों के नाम शामिल हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को मुंबई में जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की। सोनाक्षी ने भले ही मुस्लिम से शादी की हो, लेकिन वह हिंदू धर्म को मानती हैं और अभिनेत्री अपनी मांग में सिंदूर भी लगाती हैं। वह शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बिना किसी को बताए अचानक अपने ब्वॉयफ्रेंड मैथियस बो से शादी कर ली। अभिनेत्री की शादी की खबर किसी को भी नहीं लगी। इस साल तापसी भी अपनी पहली दिवाली मनाएंगी।

‘सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की तोड़ दी थी कंधे की हड्डी…’, एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में जैकी भगनानी से शादी की। अभिनेत्री इस साल अपनी पहली दिवाली अपने ससुराल में मनाएंगी। कुछ दिन पहले अभिनेत्री जिम में चोटिल हो गई थीं और बेड रेस्ट पर थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हैं। वहीं, अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता सिद्धार्थ से शादी की। दोनों कपल की यह दूसरी शादी थी।

कृति खरबंदा और सुरभि ज्योति

कृति खरबंदा ने 15 मार्च 2024 को पुलकित सम्राट से शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। एक्ट्रेस इस साल अपनी पहली दिवाली मनाएंगी। वहीं, टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर को सुमित सूरी से शादी की। वह भी अपना पहला त्योहार अपने ससुराल में मनाएंगी।

इस दिन Naga Chaitanya की दुल्हन बनेंगी Sobhita Dhulipala, शादी की डेट का हुआ खुलासा

आरती सिंह और सुरभि चंदना

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान से मुंबई में धूमधाम से शादी की। एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार दिवाली अपने ससुराल में मनाएंगी। इसके अलावा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 2 मार्च 2024 को करण शर्मा से शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया। एक्ट्रेस भी अपनी पहली दिवाली मनाएंगी।