India News (इंडिया न्यूज़), Gautam Rode Twin Baby Names दिल्लीटीवी एक्टर गौतम रोडे़ और पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण संस्कार किया है। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने ना केवल जुड़ा बच्चों के नाम का खुलासा किया बल्कि उससे पीछे का खास मतलब भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर नामकरण फंक्शन की खूबसूरत वीडियो शेयर करके अपने बच्चों के नाम भी बताएं हैं। वीडियो में पंखुड़ी और गौतम अपने परिवार के साथ हारमोनियम की धुन पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। तो वही उन्होंने अपने बच्चों को गोद में लिया हुआ है, और अपने इस पल को एंजॉय कर रहे हैं।

वीडियो शेयर कर बताएं बच्चों के नाम

इतना ही नहीं गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने अपने नन्हें बच्चों के नाम का भी खुलासा किया है, दोनों ने एक सफेद दीवार पर खड़े होकर वीडियो में अपने बच्चों के नाम बताए हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम राध्या तो वही उनके बेटे का नाम रादित्य रखा गया है।

बच्चों के नाम का बताया मतलब

नामकरण संस्कार का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दोनो ने अपने बच्चों के नाम का महत्व बताते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। जिसमें लिखा है ‘प्यारी मुस्कान, गूंजती हंसी, ढेर सारा डांस, और भरे हुए दिलों के साथ भगवान के सभी आशीर्वाद के लिए हम आभारी हैं। हम साथ हैं, हमारे बच्चों राध्या और रादित्य के साथ आप सभी को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नाम महालक्ष्मी का अवतार है। संस्कृत में उनका अर्थ है समृद्धि, सफलता, पूर्णता।

गौतम रोडे और पंखुड़ी के जुड़वा बच्चों का पहला रक्षाबंधन

बता दे की 25 जुलाई को गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। और हाल ही में 30 अगस्त को उनके जुड़वा बच्चों ने साथ में अपना पहला रक्षा बंधन भी मनाया था।

ये भी पढ़े –