India News (इंडिया न्यूज),  Gurucharan Singh In Hospital: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लोकप्रिय किरदार सोढ़ी, यानी गुरुचरण सिंह, की तबीयत बेहद खराब हो गई है। अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत को लेकर उनके फैंस परेशान हैं। मंगलवार को अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनके फैंस ने उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं हैं।

अभिनेता की स्थिति बहुत ही चिंताजनक

गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने हाल ही में इस विषय पर एक इंटरव्यू दिया और उनके स्वास्थ्य के बारे में गंभीर जानकारी साझा की। सोनी ने बताया कि अभिनेता की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और उनकी हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुचरण ने पिछले 19 दिनों से खाना-पीना छोड़ रखा है। इसके चलते उनकी हालत और बिगड़ गई है।

ठंड में अचानक फैलीं ये 3 बीमारियां, तड़पा-तड़पा कर लेती हैं जान, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

सरकारी अस्पताल में भर्ती गुरुचरण

सोनी ने आगे कहा कि, “गुरुचरण की मां का भी हाल बहुत खराब है और अब हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके परिवार ने पिछले दो दिनों से अपने फोन स्विच ऑफ कर रखे हैं।” इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पहले जब अभिनेता की तबीयत बिगड़ी थी, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें घर भेज दिया गया था। फिर से उनकी हालत खराब हुई और उन्हें दोबारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
गुरुचरण सिंह की वित्तीय स्थिति भी ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले, अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे काम की तलाश में हैं और उनके ऊपर कर्ज भी है। इसके साथ ही, दिसंबर महीने में उनके पिता की भी हालत खराब थी, और वह अस्पताल में भर्ती थे। तब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।

क्या शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल पीना चाहिए या नहीं क्या होता है सही तरीका?