India News (इंडिया न्यूज), Hania Aamir And badshah: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देशभर में गुस्सा भरा हुआ है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द आतंकियों को सजा देने की डिमांड उठाई है। हमले के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया है। सबसे पहले फवाद खान की आने वाली फिल्म अबीर गुलाल पर बैन लगाया गया है जिसके बाद 16 यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया गया है। कई अन्य पाकिस्तानी कलाकारों की आने वाली फिल्में भी भारत में नहीं देखने को मिलेंगी। हानिया आमिर की दिलजीत दोसाझं के साथ आने वाली फिल्म को भी भारत में रिलीज नहीं किया जायेगा। इन सब के बाद मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हानिया आमिर का एक नया पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत के रैपर बादशाह के बारे में कुछ कहा है।
हानिया आमिर ने रैपर बादशाह पर दिया रिएक्शन
भारत में लगातार हानिया आमिर को ट्रोल किया जा रहा है जिसके बावजूद उन्होंने रैपर बादशाह पर रिएक्शन दिया है। बादशाह और हानिया काफी अच्छी दोस्त रही हैं। वह अक्सर उनके शो में जाती हैं और दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। अब एक बार फिर हानिया आमिर इंस्टाग्राम पर बादशाह के आने वाले गाने गालियों का गालिब को चीयर करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसका टीजर भी शेयर किया और बादशाह का सपोर्ट किया। हानिया को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘आग लगी है बस्ती में और हानिया है अपनी मस्ती में।’ कुछ बेहद अश्लील कमेंट भी हैं।
बादशाह के गाने पर क्या बोलीं हानिया आमिर?
हाल ही में बादशाह ने अपने नए गाने का टीजर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘गालियों का गालिब। 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है।’ अब हनिया ने इसी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘बनाया तूने गालिब। आखिर।’ पिछले हफ्ते हनिया ने पहलगाम हिंदू नरसंहार पर प्रतिक्रिया दी थी। जहां उन्होंने लिखा था, ‘यह एक त्रासदी है। मेरा दिल उन सभी के लिए पिघलता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। हम सभी हर दुख, पीड़ा और दर्द में एक साथ हैं। जब निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते हैं, तो हर किसी को दर्द होता है। दुख की एक ही भाषा होती है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।’