India News (इंडिया न्यूज़), Hrithik – Saba , दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्मों और फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी अकसर सुर्खियों में रहते हैं। वो काफी समय से खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा दोनों पब्लिकली भी अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं। दोनो अक्सर लंच-डिनर डेट्स और वेकेशन पर एक साथ नजर आते हैं। बीती रात को ऋतिक और सबा, ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान के साथ डिनर डेट के लिए निकले थे। जहां पर 49 साल के ऋतिक रोशन व्हाइट कलर की टीशर्ट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे। वीडियो में ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामा हुआ था और उन्हें गाड़ी तक अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे थे।
वीडियो देख भड़के ऋतिक के फैंस
वीडियो को देखने के बाद कई यूजर ने ऋतिक और सबा को ट्रोल भी किया, एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘ऋतिक की गर्ल्स के मामले में च्वॉइस एकदम वाहियात है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आज कल के टाइम में कौन गर्लफ्रेंड है और कौन बेटी समझ नहीं आता।’ एक ने लिखा, ‘ऐसी क्या मजबूरी थी भाई?’ एक और यूजर ने कॉमेंट किया, ‘छोटी बच्ची हो क्या।’ हालांकि, कई लोग सबा की तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत है ये लड़की।’
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखरी बार ऋतिक को उनकी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था, जो साउथ मूवी की हिंदी रीमेक थी। और बता दें की आने वाले समय में वो ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगे। जिसके लिए वो जोरशोर से तैयारी भी कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। इस मूवी में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी मौजुद हैं। और फिल्म फाइटर में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे
ये भी पढ़े- दो महिने पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘फुकरे 3’, जानें नई रिलीज डेट