India News (इंडिया न्यूज़), IFFI 2023, Salman Khan Kiss Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) मंगलवार, 21 नवम्बर को ‘54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023’ (IFFI 2023) में शामिल होने गोवा पहुंचे। सलमान की पर्सनैलिटी ऐसी है, वो जहां कभी जाते हैं, ध्यान उन पर ही होता है। अब इसी बीच फिल्म महोत्सव से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सलमान के साथ सिक्योरिटी के कई लोग हैं। उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा को भी देखा जा सकता है। वो बाहर निकलते हैं और इस बीच वो भीड़ के बीच एक महिला से मिलते हैं। वो उन्हें गले लगाते हैं। दोनों के बीच मस्ती भरी बातचीत चलती है।
सालमान खान का महिला को किस करते वीडियो वायरल
आपको बता दें कि सलमान खान ने ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट और बेज कलर का ट्राउजर पहना है। इस वीडियो में दिख रही उम्रदराज महिला दरअसल एक पत्रकार हैं और सलमान से उनकी पुरानी दोस्ती है। ऐसे में जब सलमान ने उन्हें देखा तो भीड़ के बीच वो अचानक उस महिला के पास पहुंचते हैं। वो उनके माथे पर किस करते हैं और गले मिलते हैं। सलमान का कूल व्यवहार देखकर आस-पास के लोग हंसने लगते हैं।
भतीजी की फिल्म का भी किया प्रमोशन
रेड कार्पेट से भी सलमान खान की कई फोटोज सामने आई हैं। वो फिल्म ‘फर्रे’ की टीम के साथ बैठे नजर आ रहें हैं। अलिजेह के अलावा फिल्म में प्रसन्ना बिष्ट, साहिल महेत और जेन शॉ हैं। इसे सौमेंद्र पाढ़ी ने डायरेक्ट किया है। ‘फर्रे’ 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।
सलमान खान की ‘टाइगर 3’ कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 376 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया।
Read Also:
- Jawan: ‘जवान’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, Shah Rukh Khan और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने जाहिर की खुशी (indianews.in)
- Parineeti-Raghav Pre-Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा ने प्री-वेडिंग फोटोज की शेयर, पिंक सूट में राघव संग आई नजर (indianews.in)
- Lutt Putt Gaya Song: इस दिन रिलीज होगा Dunki का पहला गाना ‘लुट-पुट गया’, SRK ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी (indianews.in)