India News (इंडिया न्यूज), Indias Got Latent Controversy: कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर हंगामा अब भी बरपा हुआ है। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खार पुलिस ने इस मामले में आज आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने बाकी सभी आरोपियों से भी संपर्क किया है।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के मेकर समय रैना फिलहाल देश से बाहर हैं। उनसे भी पुलिस ने संपर्क किया है। वहीं, पुलिस ने शो में विवादित बयान देने वाले रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से भी बात की है। पुलिस कभी भी रणवीर को बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है। खार पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

14 नवंबर 2024 का  एपिसोड

खार पुलिस बुकमायशो से भी संपर्क कर उस शो में बतौर दर्शक शामिल लोगों की लिस्ट मांगेगी। शो की शूटिंग 14 नवंबर 2024 को हुई थी। उसके बाद एपिसोड को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। रविवार को इसी शो का एक क्लिप वायरल हुआ, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस शो के आयोजक समय रैना हैं। समय के पास इस शो का अनकट वीडियो है। फिलहाल वह विदेश में हैं और उनके देश आने के बाद पुलिस पूरा वीडियो जब्त कर लेगी।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी दर्ज किया केस

इस विवाद को लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर इस ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट करने को कहा है।

कुंभ के बाद कहां चली जाएंगी महिला नागा साधु? रहस्य जानकर रोमांच से कांप उठेंगे आप

एनसीडब्ल्यू ने भेजा समन

एनसीडब्ल्यू ने भी ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ में अपमानजनक टिप्पणियों के चलते रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है। इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होनी है।

Vulgar Dance in Saraswati Puja: सरस्वती पूजा में छात्रा ने किया ‘अश्लील डांस’, वीडियो वायरल होने के बाद मच गया भयंकर बवाल