India News (इंडिया न्यूज), Indias Got Latent Controversy: मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर इलाहाबादिया को लेकर अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रणवीर पुलिस के संपर्क से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि उनका फोन भी बंद है और वे घर से लापता हो गए हैं। गुरुवार शाम को जब मुंबई पुलिस रणवीर के घर गई तो घर पर ताला लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, न तो रणवीर और न ही उनके वकील मुंबई पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन दिया है और रणवीर के पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। लेकिन अब रणवीर अपना फोन बंद कर लापता हो गए हैं।

माता-पिता पर की गई टिप्पणी पड़ गयी भारी

आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में जज के तौर पर शामिल हुए थे। यह एक डार्क कॉमेडी शो है। जिसमें माता-पिता पर की गई टिप्पणी के कारण रणवीर अब काफी बुरी मुसीबत में फंस गए हैं। इस संबंध में रणवीर के साथ-साथ समय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

कौन था महाराणा प्रताप का वो मुस्लिम सेनापति जिसने हल्टीघाटी युद्ध में भी नहीं छोड़ा था उनका साथ? हो गया शहीद लेकिन धर्म से ऊपर रखा वचन!

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. जहां शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि किरणवीर की याचिका पर कुछ दिनों में सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि रणवीर एक मशहूर यूट्यूबर है। उनका एक पॉडकास्ट चैनल भी है। उनके चैनल पर अब तक कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं। लेकिन अब सेलेब्स भी इस मामले को लेकर रणवीर से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

IIT इंदौर और IIFM ने MP के जंगलों में लगी आग पर किया बड़ा खुलासा,सच जान हो जाएंगे हैरान