India News (इंडिया न्यूज),  Indias Got Latent Controversy: समय रैना के सबसे विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो में आए रणवीर इलाहाबादिया ने ऐसा भद्दा सवाल पूछा कि वह लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोग यूट्यूबर की कड़ी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह कानूनी पचड़ों में फंसते जा रहे हैं। विवाद को खत्म करने के लिए रणवीर इलाहाबादिया ने माफी भी मांगी, लेकिन मामला सुलझ नहीं रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने रणवीर इलाहाबादिया की जीभ काटने वाले को 5 लाख का इनाम देने की बात कही है। ‘मैं वहां होता तो उसकी जीभ काट देता’ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, ‘यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने इतनी घिनौनी हरकत की है, अगर मैं वहां होता तो उसकी जीभ काट देता। मुझे इतनी शर्म आ रही है, मैं उसके माता-पिता से भी कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जो कोई भी मुझे रणवीर इलाहाबादिया की जीभ काटकर पूरे देश में लाकर देगा, मैं उसे 5 लाख रुपए का नकद इनाम दूंगा।’

कौन है धमकी देने वाले फैजान अंसारी?

इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी वही है जो अक्सर फिल्मी सितारों के साथ देखा जाता है। उसने ही सबसे पहले सैफ को बचाने वाले ऑटो ड्राइवर को 11 हजार का इनाम देने का वादा किया था। वह सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा के साथ एक मैगजीन फैशनिस्टा के लिए भी काम कर चुका है। कई सितारों के साथ उसकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

मौत के बाद आत्मा को मिलता है असली दर्द, जानें क्या होता है 11 लाख किलोमीटर का भयानक सफर?

रणवीर इलाहाबादिया का बढ़ा विवाद

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लैटेंट में माता-पिता की अंतरंग जिंदगी पर विवादित बयान दिया था। रणवीर के इस बयान पर विवाद हो रहा है। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

500 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने का आदेश, ट्रांसफर के बाद क्या किया ऐसा की हो गई बड़ी कार्रवाई?