India News (इंडिया न्यूज), Jaat First Review: सनी देओल की ‘जाट’ आज यानी 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी सनी देओल लेकर आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, जाट 2 के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी हैं। इसके अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा ने खतरनाक विलेन ‘रणतुंगा’ का किरदार निभाया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
कैसी है फिल्म जाट?
फिल्म की शुरुआत रणदीप हुड्डा के अच्छे एक्शन से होती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक पहले सीन से ही काफी अच्छा है। राम्या प्रेसिडेंट के रोल में हैं। जगपति बाबू सीबीआई ऑफिस में हैं। कहानी आंध्र प्रदेश के मोटुपल्ली गांव की है। जहां रणतुंगा का खौफ है। एक पुलिस अधिकारी सैयामी खेर रणतुंगा के खिलाफ आवाज उठाती हैं। रेजिना कसांद्रा का नेगेटिव रोल दमदार है। रेजिना ने रणतुंगा की पत्नी का रोल बखूबी निभाया है। सैयामी खेर और रेजिना का सीन दमदार है।
सनी पाजी का स्वैग बरकरार
पहले सीन से ही साफ है कि गोपीचंद ने निर्देशन की कमान मजबूती से संभाली है। फुल मास मसाला। सनी देओल को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है। उनकी मौजूदगी दमदार है। जी हां, अगर ढाई किलो का हाथ उठेगा तो पूरा हिंदुस्तान गूंज उठेगा। एक हाथ से जीप रोककर सनी पाजी ने दिखा दिया है कि उनका स्वैग बरकरार है।