India News (इंडिया न्यूज़), India Vs Bharat , दिल्ली: देशभर में इंडिया का नाम बदलकर अब भारत रखा जा रहा है। इसको लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। तो वही बॉलिवुड सिलेब्स भी इस पर अपने रिएक्शन दे रहे है। इस बीच बॉलीवुड के दादा जैकी श्रॉफ ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा ‘अगर आपको भारत को भारत बोलना है तो कोई बुरी बात नहीं है भारत ही बोल रहे हैं भारत को, इंडिया है, तो इंडिया है भारत है तो भारत है।’ इसी को आगे कहते हुए उन्होंने कहा ‘मेरा नाम जैकी है। मुझे कोई जॉकी बोलता है कोई जेकी बोलता है। मेरे नाम को इतना तोड़ देते है पर मैं नही बदलूंगा। हम कैसे बदलेंगे, नाम बदलेंगे हम थोड़े बदलेंगे’।
अमिताभ बच्चन ने भी किया था ट्वीट
बता दे कि भारत और इंडिया के विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होनें लिखा ‘भारत माता की जय’ वही अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।, बिग बी के इस ट्वीट के बाद यूजर्स भी इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे है।एक यूजर ने लिखा ‘इण्डिया ही भारत है। भारत ही इण्डिया है। हमे दोनो नामो पर गर्व है। समझे बच्चन साहब’। तो वही दुसरे यूजर ने लिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत।’
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह लिखा प्रेसिडेंट ऑफ भारत
वैसे तो इंडिया कई नामों से जाना जाता हैं। हिंदुस्तान, हिंदू, भारतवर्ष, भारतखंड, इंडिया और इन सभी नाम के पीछे अलग अलग कहानी है। बता दें की 9 सितंबर को होने वाली g20 समिट में शामिल होने वाले दुनिया भर के लीडर्स के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम के लिए उन्हें जो इनविटेशन भेजा गया था। उसे पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया था। जिसको लेकर भी देश में विवाद शुरू हो गया है।
ये भी पढ़े –
- katrina kaif ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए नाक की सर्जरी की अफवाहों को दी हवा ,फैंस बोले बिल्कुल भी नेचुरल नहीं दिखतीं
- Divya Spandana की मौत कि खबरें निकली फेक, कल बेंगलुरु लौटेंगी एक्ट्रेस