India News (इंडिया न्यूज),  Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 1997 में मुंबई में जन्मी जाह्नवी, फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। महज 20 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और अब तक 10 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मां श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखें?

श्रीदेवी बनाना चाहती थीं डॉक्टर

जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी चाहती थीं कि वह डॉक्टर बनें, क्योंकि फिल्मों की दुनिया उन्हें बहुत संघर्ष भरी लगती थी। श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी ग्लैमर और तनाव से भरी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बने। हालांकि, जाह्नवी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। अपनी मां को मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा, जिसमें उनके पिता बोनी कपूर ने अहम भूमिका निभाई। आखिरकार, श्रीदेवी ने भी उनकी ख्वाहिश को स्वीकार कर लिया और जाह्नवी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया।

विवादों में घिरती नजर आ रही है पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस, पंजाब के बाद अब हिसार जिले में शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला 

धड़क फिल्म से की शुरुआत

साल 2018 में जाह्नवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ रोमांटिक फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले, लेकिन जाह्नवी की एक्टिंग की तारीफ हुई। इसके बाद 2020 में वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आईं, जहां उन्होंने एक बहादुर महिला पायलट की भूमिका निभाई। सात साल के करियर में जाह्नवी ने रूही, मिली, गुड लक जैरी और बवाल जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में, उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी एंट्री ली और जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में नजर आईं। शिखर पहाड़िया के साथ जाह्नवी की एक प्राइवेट फोटो भी लीक हुई थी जिसके बाद श्रीदेवी उनपर खूब भड़की थी। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। हालांकि अब फिर से चर्चे हैं कि दोनों साथ हैं।

नई फिल्मों में दिखेगा जलवा

आने वाले समय में जाह्नवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परमसुंदरी में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी धमाल मचाने को तैयार हैं। जाह्नवी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं। उन्होंने अपनी मां के लिए 2018 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक कविता भी लिखी थी। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद, जाह्नवी कपूर ने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बढ़ सकती है हनी सिंह की मुश्किलें! ‘मैनिएक’ गाने को लेकर ये एक्ट्रेस पहुंचीं हाई कोर्ट ; याचिका दायर