India News (इंडिया न्यूज), Jaya Kishori On Kabir Singh: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ सिनेमा हॉल पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन इसकी कमाई ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ें हों फिर भी इसकी कहानी किरदारों को लेकर बहुत लंबे समय तक विवाद रहा था। फिल्म में कबीर सिंह के किरदार का कड़ा विरोध कर लोगों ने इसपर जहरीली मर्दानगी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। अब इस पर मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने भी सामने आकर अपनी राय दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जो को बुलाया गया था, इस दौरान उन्होंने ‘कबीर सिंह’ के दोनों मुख्य किरदारों प्रीती और कबीर को टॉक्सिक बताया है। उन्होंने फिल्म के किरदारों को लेकर कहा कि फिल्म में सिर्फ कबीर सिंह ही नहीं बल्कि प्रीति का किरदार भी टॉक्सिक था। जया किशोरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ लड़के के गलत व्यवहार को ही हाईलाइट किया गया। लड़की की कई हरकतें भी गलत थीं।
जया ने प्रीति के किरदार को बताया गलत
उन्होंने कहा, ‘कौन सी लड़की ठीक थी? प्रीति ने भी हाथ उठाया। किसी ने उस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? वह मेडिकल की पढ़ाई करने गई थी, पढ़ी-लिखी थी। वह कोई अनपढ़ गांव की लड़की नहीं थी जो डर के मारे चुप हो जाती। जब आप डॉक्टरी की पढ़ाई करने जाते हैं तो आपको आत्मनिर्भर होना चाहिए। कोई भी आकर आपका हाथ पकड़ लेगा और आप चले जाएंगे? दोनों किरदारों का व्यवहार गलत था।’
कबीर सिंह पर खूब मचा था हंगामा
जानिए कि कबीर सिंह के किरदार पर खूब बवाल हुआ था। दरअसल, फिल्म में कबीर सिंह को गुस्सैल, अधिकार जताने वाला, विध्वंसक व्यक्तित्व वाला व्यक्ति दिखाया गया था जो गुस्सा आने पर खुद पर काबू नहीं रख पाता। कबीर सिंह के इस किरदार को रोमांटिक हीरो के तौर पर दिखाया गया था। जया किशोरी की इस टिप्पणी ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है कि फिल्मों में किस तरह के किरदारों को महिमामंडित किया जाता है।
फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 278.80 करोड़ रुपये रहा था। जबकि दुनियाभर में यह फिल्म करीब 377 करोड़ रुपये कमाकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।