India News (इंडिया न्यूज),  Kangana Ranaut Javed Akhtar Settlement: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई बार वो अपने बेबाक अंदाज में बोलने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। हालांकि, अब कंगना न सिर्फ एक एक्ट्रेस बल्कि एक नेता भी हैं। राजनीति में आने के बाद भी कंगना किसी भी विषय पर बात करने को लेकर पीछे नहीं रहती हैं। इन सब बातों के बीच आपको बता दें कि कंगना का जावेद अख्तर के साथ कोई कानूनी पचड़ा बीते पांच साल से चल रहा था जो आखिरकार अब खत्म हो गया है और उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये दी है।

फिल्मी दुनिया में जावेद अख्तर मशहूर सिंगर

दरअसल, फिल्मी दुनिया में कई बेहतरीन गाने लिखने वाले लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपनी बातों को सटीकता से कहने के लिए जाने जाते हैं। सलीम और जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बड़ी फिल्में भी दी हैं। लेकिन साल 2020 में कंगना रनौत के साथ कानूनी विवाद शुरू हुआ था, जिसे अब दोनों ने आपसी सहमति से खत्म कर लिया है।

गुंबदाकार क्यों बनाई जाती है मंदिर-मस्जिद की छतें? धर्म नहीं बल्कि विज्ञान है इसकी बड़ी वजह, जानकर रह जाएंगे दंग

जावेद अख्तर ने कंगना पर ठोका मानहानि केस

साल 2016 की बात है, जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद खुलकर सामने आया था। इस दौरान एक इंटरव्यू में कंगना ने जावेद अख्तर के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र किया था। आपको बता दें कि जावेद साहब रोशन परिवार के करीबी माने जाते हैं। जब कंगना ने टीवी पर जावेद से अपनी मुलाकात का जिक्र किया तो उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया, जिसे अब दोनों ने मिलकर सुलझा लिया है। कानूनी मामले में समझौते के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने जावेद अख्तर के लिए एक खास नोट लिखा है।

एक्ट्रेस में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आज जावेद जी और मैंने मिलकर मध्यस्थता के जरिए अपना कानूनी मामला (मानहानि केस) सुलझा लिया है। इस पूरी प्रक्रिया में जावेद जी ने बेहद दयालु और विनम्र स्वभाव दिखाया। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हामी भर दी है। एक्ट्रेस ने इस दौरान की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों कोर्ट रूम में नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने पोज देते हुए हंस रहे हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि जावेद अख्तर कंगना की किस फिल्म के लिए गाने लिखते हैं। कंगना की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म इमरजेंसी जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके लिए लोगों ने उनके काम की तारीफ भी की है।

Virat Kohli की फोटो पर क्यों गुस्से से तिलमिला गईं प्रीति जिंटा? कही ऐसी बात, भड़क गए फैंस