India News (इंडिया न्यूज), Kareena Kapoor Saif Ali Khan Holi: होली 14 मार्च को है और एक दिन पहले करीना कपूर परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं। करीना कपूर के साथ उनके पति सैफ अली खान और बेटे-जेह और तैमूर भी थे। तैमूर ने पापा सैफ का हाथ थामा हुआ था, जबकि जेह अपनी नैनी की गोद में था। मुंबई एयरपोर्ट से परिवार का एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में है। लेकिन इस वीडियो में करीना और परिवार से ज्यादा एक लड़का है जो बेबो को देखकर शरमा गया और मुस्कुराने लगा। ये हैंडसम लड़का वीडियो में छा गया है।

बेबो को देखकर शरमा गया लड़का

व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक टाइट्स और गॉगल्स पहने करीना जैसे ही एयरपोर्ट में दाखिल हुईं, उनके बगल में एक लड़का खड़ा था। उसने करीना को नमस्ते किया तो एक्ट्रेस ने भी रिप्लाई किया। इस पर लड़का शरमा गया। इस पर यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और कहा कि उसके एक्सप्रेशन किसने नोटिस किए।

इस शिव मंदिर के आगे टूटा था औरंगजेब का घमंड, उल्टे पांव भागकर बचाई थी जान

वायरल हो रहा वीडियो

वहीं, यूजर्स ने करीना के अच्छे मूड की तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीना इन दिनों अच्छे मूड में हैं। खास तौर पर सैफ पर हुए हमले के बाद से वह काफी शांत हो गई हैं और सभी से मुस्कुराकर मिलती हैं।

सैफ- करीना की विदेश में होगी होली?

होली से एक दिन पहले करीना और पूरा परिवार मुंबई से रवाना हो गया। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार करीना और सैफ कहां होली मना रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स हैं कि हर बार की तरह इस बार भी वे पटौदी में होली मनाएंगे, लेकिन कुछ दावा कर रहे हैं कि करीना और सैफ होली मनाने कहीं बाहर जा रहे हैं। मालूम हो कि जनवरी 2025 में सैफ अली खान पर उनके मुंबई वाले घर में हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। एक्टर को सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद से सैफ अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।

जम्मू कश्मीर की 2 पार्टियों पर मोदी सरकार ने लगाया बैन, उधर बिलबिलाने लगा पाकिस्तान, दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी को पढ़ाने लगा लोकतंत्र का पाठ