India News (इंडिया न्यूज), Karishma Kapoor: कुछ सालों में संजय कपूर को लेकर ऐसा सच सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। काफी कुछ सहने के बाद करिश्मा कपूर को अपना रिश्ता तोड़ना पड़ा और अकेले रहने का फैसला किया। कपूर खानदान की सबसे बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी बहुत धूमधाम से हुई। करिश्मा की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री का हर सितारा मौजूद था। करिश्मा संजय के साथ बेहद खुश नजर आईं।

प्रग्नेंसी में हुई मारपीट

करिश्मा कपूर के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने अपनी बेटी की शादी में खूब पैसा खर्च किया। करिश्मा के करोड़ों के लहंगे से लेकर मेहमानों के स्वागत तक, सब कुछ बेहद आलीशान था। उस वक्त इसे बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादी कहा गया था। करिश्मा कपूर ने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो सका। जब वह प्रेग्नेंट थीं तो उनकी सास ने करिश्मा के साथ बुरा बर्ताव किया और मारपीट भी की। करिश्मा कपूर को बधाई देने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी, अक्षय कुमार, तब्बू, गोविंदा, शाहरुख खान जैसे सितारों ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। जब करिश्मा कपूर ने संजय से शादी की थी तब उनकी उम्र 29 साल थी और अब वह 50 साल की हो चुकी हैं।

क्या है ‘सर्प संस्कार’ का रहस्य, 2 दिनों की इस पूजा से कैसे मिट जाते हैं 7 पीढ़ियों तक के दोष? कैटरीना कैफ भी कर रही ये पूजा

ससुराल में झेली परेशानियों

करिश्मा कपूर अपनी शादी में जितनी खुश थीं, शादी के बाद उन्हें उतनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर को अपने ससुराल में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने अपने ससुराल में हर दिन बड़ी मुश्किल में गुजारा। हनीमून पर बड़ा खुलासा करिश्मा कपूर ने शादी के कुछ साल बाद खुलासा किया था कि संजय कपूर उनके साथ मारपीट करते थे और करिश्मा ने यहां तक ​​बयान दिया था कि संजय उन्हें अपने दोस्तों के साथ जाने के लिए कहते थे और उन्हें नीलाम कर देते थे। दोनों ने 2003 में शादी की और 2016 में तलाक ले लिया।

विनेश फोगाट के गढ़ में भी BJP ने लहराया झंडा, फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम तक जश्न का माहौल