India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ पर क्या आप अपने पिया के नाम की कस्टमाइज्ड मेहंदी लगवाना चाहती है? ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक इन बी टाउन हसीनाओं के डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी लगवाई थी। उनका मेहंदी डिज़ाइन उनकी ग्रैंड शादी की तरह ही काफी भव्य था। दीपिका ने भर-भर हाथ अपनी शादी में मेहंदी लगवाई थी। उनके मेहंदी डिजाइन में पैसले, कमल, मोर सहित कई डिजाइन बारीकी से बनाए गए थे। इस करवा चौथ क्यों ना आप भी दीपिका की तरह भरभर हाथ मेहंदी लगवाएं।
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के नाम की मेहंदी लगाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ट्रेडिशनस मेहंदी डिजाइन चुना था और भर-भर हाथ हिना लगवाई थी। इस करवाचौथ आप कैटरीना कैफ के मेहंदी डिजाइन से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में शादी की थी। प्रिंयका ने अपनी शादी के जोड़े से लेकर कलीरे तक सब कुछ कस्टमाइज्ड कराया। वहीं एक्ट्रेस की मेहंदी भी काफी खास थी। उन्होंने अपनी मेहंदी के डिजाइन में मोर, फूलों और ऊँटों को बनाया था और ज्यादातर पारंपरिक रखा था। चोपड़ा ने अपने पति के म्यूजिक प्रोफेशन को डेडिकेट करते हुए अपने दाहिने हाथ पर मेंहदी में एक गिटार डिजाइन भी एड कराया था। आप भी प्रियंका से मेहंदी डिजाइन की इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के नाम की मेहंदी अपने हाथों में क्स्टमाइज कराई थी। इस करवा चौथ आप अनुष्का की मेहंदी डिजाइन से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के नाम की कस्टमाइज्ड मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में बनवाया था। उन्होंने अपनी मेहंदी डिज़ाइन ट्रेडिशन ही चुना था और अपने आर्टिस्ट को ट्रेडिशन जाली और पैस्ले फ्लॉवर डिज़ाइन में एक हाथी और एक कमल बुनने के लिए कहा था। लोटस कपल के लिए कुछ खास सिंबल है। बता दें कि सोनम की शादी के लहंगे में लोटस ही फिचर्ड था, जबकि आनंद ने इसे अपनी रिंग फिंगर पर पहना था। आप भी ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो इस करवाचौथ सोनम कपूर के मेहंदी डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती है।
दिया मिर्जा (Diya Mirza)
दिया मिर्जा ने अपनी शादी में हाथों पर बहुत कम मेहंदी डिजाइन बनवाया था। अगर आप भी मिनिमल मेहंदी डिजाइन चाहती हैं तो दिया मिर्जा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मीरा राजपूत (Mira Rajput)
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी शादी में ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन चुना था। आप की मीरा की तरह इस करवाचौथ अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचा सकती हैं।
Read Also:
- Karwa Chauth 2023: श्रद्धा आर्या से पंखुड़ी अवस्थी तक, करवा चौथ की तैयारी में जुटी ये टीवी दीवाज (indianews.in)
- Kangana Ranaut ने पंजाबी सिंगर शुभ को लताड़ा, पोस्ट शेयर कर की निंदा (indianews.in)
- Halloween 2023: सोहा अली खान की बेटी से लेकर जन्नत जुबैर ने दिखाया भूतिया अबतार, हैलोवीन लुक में ऐसे दिखे सेलेब्स (indianews.in)