India News (इंडिया न्यूज़), KL Rahul and Athiya Shetty Enjoy Jungle Safari on Valentine’s Day 2024: बीते दिन यानी 14 फरवरी को सभी लवर्स ने खास अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया। इस कड़ी में बॉलीवुड और टीवी के कपल्स ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया है। कई सेलेब्स ने अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल आथिया शेट्टी (Athiya Shettty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने भी अलग अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया है। इस दौरान का वीडियो खुद भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने शेयर किया है, जो कि इंटरनेट जगत में तेजी से वायरल हो रहा है।

केएल राहुल ने अथिया संग मनाए वेलेंटाइन का शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी के साथ मनाए वेलेंटाइन डे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी लेडी लव आथिया शेट्टी के साथ नजर आ रहें हैं। इन दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर जंगल सफारी का मजा उठाया है। नेचर के बीच में जाकर आथिया और केएल राहुल ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ केएल राहुल ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे वैलेंटाइन के साथ हैप्पी प्लेस।” राहुल और आथिया के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहें हैं।

साल 2023 में केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने की थी शादी

केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने साल 2023 में शादी की थी। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इन दोनों की शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने पहले एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। केएल राहुल और आथिया शेट्टी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। वहीं फैंस भी क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

 

Also Read: