India News (इंडिया न्यूज), Malaika Arora Video: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा न सिर्फ उम्र के मामले में उल्टा फैक्टर प्ले कर रही हैं, बल्कि वो कई सामाजिक बंधनों को भी सरेआम चुनौती देती नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर हर जगह छाई हुईं थीं। अब इस हसीना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर लोगों को उसपर यकीन करना मुश्किल हो गया है।

इवेंट में मलाइका के साथ कौन है ये सितारा?

दरअसल करण टैकर के साथ मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इवेंट में कुछ और सेलेब्स भी मौजूद थे। यहां मलाइका अरोड़ा एक्टर करण टैकर के साथ घुलती-मिलती नजर आईं। नेटिजंस को ये मुलाकात इतनी कैजुअल नहीं लगी और वो इसे लेकर तरह-तरह की गॉसिप कर रहे हैं।

रोज सुबह नहीं हो पाता खुलकर पेट साफ़…तो आज ही से जरूर ट्राई करें बाबा रामदेव का ये रामबाण नुस्खा, झट्ट से होगा सबकुछ क्लीन!

बेहद करीब दिखे करण-मलाइका

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, मलाइका और करण एक-दूसरे में किसी तरह खोए हुए हैं। मलाइका कभी करण का हाथ थामे नजर आती हैं तो कभी उनके सीने पर सिर टिकाए हुए। इसके साथ ही करण का पूरा ध्यान भी मलाइका पर ही है। इस दौरान वहां मौजूद करण और मलाइका की केमिस्ट्री देखने को मिली तो कुछ ने इसे कैमरे में कैद कर लिया।

मलाइका अरोड़ा का लुक रहा शानदार

इस दौरान मलाइका अरोड़ा की और भी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान मलाइका ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट पहने काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। इसके साथ ही मलाइका ने मिनिमल ज्वैलरी और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था।

खूबसूरती में अर्जुन कपूर को देते हैं मात

नेटिजंस का मानना ​​है कि ब्रेकअप के बाद करण मलाइका का कंधा बनने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करण अर्जुन कपूर से एक साल छोटे हैं। करण टैकर क्रिस्टल डिसूजा को डेट कर चुके हैं। दोनों ने सीरियल ‘बहने’ में साथ काम किया था।

जुम्मे की नमाज को लेकर ये क्या बोल गए विज? संभल के बाद हरियाणा में भी छिड़ा विवाद, मुसलामानों को दे दिया ज्ञान