India News (इंडिया न्यूज), Mamta Kulkarni: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। उन्हें किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। उनके साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

अजय दास ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब किन्नर अखाड़े का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा भी की जाएगी। आपको बता दें कि ममता को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद चल रहा था। सवाल उठ रहे थे कि आखिर एक महिला को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

Viral Video: एक बार फिर टूटा राखी सावंत का दिल, शादी से मुकर गया पाकिस्तानी एक्टर, चीख-चीख कर रोने लगी एक्ट्रेस

संगम में किया था पिंडदान कर लिया था सन्यास

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में अपना पिंडदान किया था और सन्यास धारण कर लिया था। इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया। उनका नया नाम श्री यमाई ममता नंद गिरि रखा गया। वे महाकुंभ में 7 दिनों तक रहीं, लेकिन तभी से इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि आखिर एक महिला को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया है।

ये महिला अघोरी साधू जितनी खूबसूरत उतनी खतरनाक…हवा में उड़ाती हैं नींबू, बिना माचिस जलाती हैं हवन कुंड की अग्नि