India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Dies: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार रात को निधन हो गया है। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी अचानक ही तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक, समाजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-विदेश से शोक संदेश आ रहे हैं और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।
सनी देओल ने जताया शोक
बॉलीवुड सितारों ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट किया, “मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”
संजय दत्त की आंखें हुईं नम
अभिनेता संजय दत्त ने भी शोक जताया और लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”
कपिल शर्मा ने शोक सवादनाएँ व्यक्त कीं
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर डॉ. सिंह के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। वह आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।”
रितेश देशमुख ने जताया दुःख
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। उनका योगदान और विनम्रता हमेशा याद रहेगी।”
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है, जिनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके आदर्शों को सदा याद किया जाएगा।