India News (इंडिया न्यूज), Manoj Kumar Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय मनोज कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “मेरे पिता लंबे समय से बीमार थे, लेकिन उन्होंने हर समस्या का बहादुरी से सामना किया। शिरडी साईं बाबा की कृपा से वे शांतिपूर्वक इस दुनिया से चले गए।”

अरुणा ईरानी ने किया बड़ा खुलासा

मनोज कुमार के निधन के बाद उनकी को-स्टार अरुणा ईरानी ने भावुक बयान दिया। ईटाइम्स से बात करते हुए अरुणा ईरानी ने कहा कि, वह उन्हें अपना गुरु मानती हैं और उनकी पहली फिल्म ‘उपकार’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। अरुणा ईरानी ने खुलासा किया कि मनोज कुमार के फेफड़ों में पानी भर जाता था, जिसके कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। हालांकि, उन्हें अस्पताल में रहना पसंद नहीं था और वे जल्द से जल्द घर लौटने पर जोर देते थे।उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अब उन्हें शांति मिलेगी। हम उन्हें बहुत याद करेंगे, लेकिन एक दिन सभी को जाना ही है।”

‘उसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा…’, शाहरुख खान की इस हरकत पर तिलमिला गए थे मनोज कुमार, 100 करोड़ का ठोका मुकदमा, गिड़गिड़ाने लगे थे ‘किंग’

बेटे कुणाल ने पिता की बीमारी क्यों छिपाई?

अरुणा ईरानी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि कुणाल गोस्वामी ने अपने पिता की बीमारी को सार्वजनिक क्यों नहीं किया? कई प्रशंसकों का मानना ​​है कि मनोज कुमार के स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मनोज कुमार को दिल की बीमारी थी और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ थी। हालांकि, इस संबंध में उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कब?

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल की सुबह किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। प्रधानमंत्री, बॉलीवुड सेलेब्स और उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मनोज कुमार को हमेशा उनके देशभक्तिपूर्ण किरदारों और शानदार निर्देशन के लिए याद किया जाएगा। उनकी फिल्में ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ भारतीय सिनेमा की अनमोल धरोहर मानी जाती हैं। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

‘देश की धड़कन…’ एक्टर मनोज कुमार के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, शौक में डूबे सितारे