India News (इंडिया न्यूज), Manoj Kumar Death: दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन की खबर ने सिनेमा प्रेमियों को गहरे शोक में डुबो दिया है। उन्हें उनके प्रशंसक ‘भारत कुमार’ के नाम से जानते थे। उनकी देशभक्ति फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई। मनोज कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ऐसा हुआ।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने नम आंखों से जताया दर्द

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मेरे पिता बहुत दर्द में थे, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह हर परेशानी का हिम्मत से सामना किया। ईश्वर की कृपा से वे शांतिपूर्वक इस दुनिया से चले गए।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा।

‘उनके फेफड़े में….’, अरुणा ईरानी ने खोला मनोज कुमार की मौत का राज, बेटे पर क्यों लग रहा ये बड़ा आरोप? सुन बॉलीवुड में मचा हड़कंप

सिनेमा में खास योगदान

मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान देशभक्ति से भरी फिल्मों से मिली। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ और ‘शोर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें जन-जन का हीरो बना दिया। उनकी फिल्मों में देशभक्ति, सामाजिक संदेश और आम आदमी की समस्याओं को प्रभावी ढंग से दिखाया जाता था, जिससे दर्शकों के दिलों में उनकी अलग जगह बनी।

फिल्मी जगत में शोक की लहर

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके योगदान को याद करते हुए कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन को भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है सिनेमा जगत के लिए मनोज कुमार का जाना एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में और देशभक्ति की भावना हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेगी।

मां सरस्वती के इस श्राप से कांप गए थे ब्रह्माजी, पूरी दुनिया में क्यों हैं बस एक ही मंदिर? पीछे छिपा रहस्य जान उड़ जाएंगे होश